मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, काकचिंग के सेरो गांव में 100 घरों में लगाई आग; कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी जलाया

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, काकचिंग के सेरो गांव में 100 घरों में लगाई आग; कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी जलाया

IMPHAL. मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ लोगों ने 100 घरों में आग लगा दी। इन लोगों ने कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी जला दिया। मणिपुर में 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच लगातार झड़प हो रही है। फिलहाल आग लगाने वाली घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता नहीं चल पाया है।




— Ashok Swain (@ashoswai) June 4, 2023



मणिपुर हिंसा में अब तक 98 लोगों की मौत



सुरक्षाबलों ने सोमवार को 790 हथियार और 10 हजार 648 गोला-बारूद बरामद किए हैं। इन हथियारों को लोगों ने 3 मई को भड़के जातीय दंगों के बीच पुलिस कार्यालयों से लूटा था। मणिपुर हिंसा में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा में 310 लोग घायल हो चुके हैं। इसके साथ ही 37 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है। हिंसा की वजह से 11 से ज्यादा जिले प्रभावित हैं।



कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर जलाया



रविवार शाम को कुछ लोगों ने सेरो गांव में कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ ही उनके घर को आग के हवाले कर दिया। करीब 100 घरों में आग लगा दी। विधायक और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। आए और उन्होंने विधायक रंजीत के घर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। विधायक और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।



BSF के जवानों पर किया हमला



सेरो गांव में भीड़ ने BSF के जवानों पर भी गोलीबारी की। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस को आशंका है कि संदिग्ध लोगों ने पुलिस के पास से चुराए हथियारों का इस्तेमाल किया है। सुरक्षाबलों और हिंसक भीड़ के बीच गोलीबारी भी हुई।



ये खबर भी पढ़िए..



क्या बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को पहले से थी ओडिशा ट्रेन हादसे की जानकारी ? पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद किया खुलासा



गृह मंत्री अमित शाह ने की थी अपील



मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़की थी। महीनेभर बाद भी जब राज्य में हिंसा नहीं थमी तो गृह मंत्री अमित शाह 4 दिन के दौरे पर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने आखिरी दिन कहा था कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। हथियार रखने वालों को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा।


मणिपुर हिंसा मणिपुर हिंसा में 98 लोगों की मौत कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर जलाया घरों से सुरक्षित निकले लोग 100 घरों को जलाया Manipur violence 98 people died in Manipur violence Congress MLA Ranjit Singh house burnt people came out safely 100 houses burnt