स्पेशल ट्रेन : त्योहारों के लिए 13-13 ट्रिप चलेगी गोरखपुर-मेहबूबनगर-गोरखपुर ट्रेन
Jitendra Shrivastava | Aug 21, 2024, 23:57 IST
thesootr
रेल प्रशासन ने त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 7 सितंबर से 1 दिसंबर तक गोरखपुर-मेहबूबनगर-गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में 13-13 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है...
स्पेशल ट्रेन : रेल प्रशासन ने त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 7 सितंबर से 1 दिसंबर तक गोरखपुर-मेहबूबनगर-गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में 13-13 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के भोपाल और इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी।
गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर-मेहबूबनगर त्योहार स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 8.30 बजे चलकर उसी दिन शनिवार को 23.10 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी। भोपाल से 23.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (रविवार को) 00.50 बजे इटारसी स्टेशन आएगी। 01.00 बजे इटारसी स्टेशन से चलकर 19.15 बजे ( रविवार को ) मेहबूबनगर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05304 मेहबूबनगर-गोरखपुर त्यौहार स्पेशल ट्रेन दिनांक 8 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को मेहबूबनगर स्टेशन से 22.10 बजे चलकर अगले दिन ( सोमवार को ) 16.55 बजे इटारसी स्टेशन पर आएगी। 17.00 बजे इटारसी स्टेशन से चलकर, 18.55 बजे भोपाल स्टेशन आकर 19.05 बजे भोपाल स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन ( मंगलवार को ) 13.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गौंडा, बाराबंकी जंक्शन, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपेल्ली, रामागुंडम, काजीपेठ जंक्शन, मलकाजगिरी, काचीगुड़ा, उमदानगर, शादनगर एवं जडचर्ला स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी, 1 सामान्य जनरेटर ब्रेकवान और 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।
ऐसे चलेगी स्पेशन ट्रेन...
गाड़ी संख्या 05304 मेहबूबनगर-गोरखपुर त्यौहार स्पेशल ट्रेन दिनांक 8 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को मेहबूबनगर स्टेशन से 22.10 बजे चलकर अगले दिन ( सोमवार को ) 16.55 बजे इटारसी स्टेशन पर आएगी। 17.00 बजे इटारसी स्टेशन से चलकर, 18.55 बजे भोपाल स्टेशन आकर 19.05 बजे भोपाल स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन ( मंगलवार को ) 13.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
कोच कम्पोजीशन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari