पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, धक्‍का मुक्‍की में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, पांच गंभीर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, धक्‍का मुक्‍की में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, पांच गंभीर

PURI. पुरी में 20 जून को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि गर्मी के कारण 200 से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी स्वस्थ बताए गए हैं। यह घटना मर्चीकोट चौक के पास हुई। जमकर धक्का-मुक्की होने के चलते हुई। सूत्रों के अनुसार पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। उधर, ढेंकानाल में निकाली गई रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रथम दृष्‍टया इसका कारण लू लगना बताया जा रहा है।









अहमदाबाद में बालकनी गिरने से तीन की मौत





रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद के दरियापुर कडिया नाका क्षेत्र में एक जर्जर मकान की बालकनी गिर जाने से तीन की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इसमें कई गंभीर बताए जा रहे हैं। रथयात्रा जमालपुर निज मंदिर से रवाना होकर दोपहर में दरियापुर कडियानाका से गुजर रही थी। इसी दौरान एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े होकर रथयात्रा देख रहे लोगों के भार से बालकनी भरभराकर गिर गई और उस पर खड़े लोग भी नीचे आ गिरे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।





ये खबर भी पढ़िए...











जर्जर मकानों को लेकर पहले भी दिया था नोटिस





बालकनी के नीचे खड़े लगभग 12 लोगों को चोटें आईं हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। रथ यात्रा से पहले जर्जर मकानों का उपयोग ना करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ मकानों को बंद भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह हादसा हुआ।



 



जगन्नाथ यात्रा में भगदड़ जगन्नाथ यात्रा में हादसा जगन्नाथ यात्रा Stampede in Jagannath Yatra Accident in Jagannath Yatra Jagannath Yatra