Stock Market Rule Change : शेयर मार्केट में आज से लागू होने वाला है सबसे जोरदार नियम, लाइफ होने वाली है झिंगा ला ला…

CHAKRESH | Mar 28, 2024, 09:06 IST
Share
SHARE MARKET NEW RULE
SHARE MARKET NEW RULE

भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल T+1 ( ट्रेडिंग+एक दिन ) निपटान की व्यवस्था लागू है। जबकि दुनिया के ज्यादातर Share Markets में T+2 सिस्टम पर सौदों का निपटान किया जाता है। अब टी+0 व्यवस्था लागू करने वाला भारत बाद दूसरा देश बन जाएगा।

Stock Market Rule Change : शेयर बाजार ( Stock Market ) में निवेश करने वालों के लिए आज बेहद खास खबर है। बस यूं मान लीजिए कि लाइफ झिंगा ला ला होने जा रही है। दरअसल स्टॉक मार्केट में शेयरों की खरीद- फरोख्त से जुड़ा एक नया सिस्टम आज से लागू होने जा रहा है। नियम भी ऐसा मानो इधर से आलू डालो उधर से सोना निकालो… चौंकिए नहीं, हम बात कर रहे हैं Stock Market के T+0 सेटलमेंट सिस्टम की, यानी अब से इधर आपने शेयर बेचा और उधर उसी दिन आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) ने ऐसी कंपनियों की एक लिस्ट भी जारी कर दी है, जिनमें 28 मार्च 2024 यानी आज से ये सिस्टम लागू हो जाएगा।

दो चरणों में लागू किया जाएगा यह सिस्टम


बाजार नियामक सेबी ( SEB ) ने बताया कि शेयर बाजार में यह सिस्टम दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में टी+0 निपटान प्रणाली को दिन के 1: 30 बजे तक के ट्रेड के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें पैसे और शेयरों के सेटेलमेंट की प्रक्रिया शाम 4: 30 बजे तक पूरी कर ली जाएगा। दूसरे चरण में वैकल्पिक त्वरित निपटान का विकल्प भी मौजूद होगा। जिसमें फंड्स के साथ सिक्योरिटीज दोनों की ट्रेड टू ट्रेड सेटलमेंट की जाएगी।

दूसरा देश बन जाएगा भारत


भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल T+1 ( ट्रेडिंग+एक दिन - T PLUS 0 SETTLEMENT RULE ) निपटान की व्यवस्था लागू है। जबकि दुनिया के ज्यादातर Share Markets में T+2 सिस्टम पर सौदों का निपटान किया जाता है। अब टी+0 व्यवस्था लागू करने वाला भारत बाद दूसरा देश बन जाएगा। फिलहाल यह व्यवस्था चीन में पहले से ही लागू है।

फिलहाल ये स्टॉक करेंगे T+0 सेटलमेंट


Share Marke में T+0 सेटलमेंट सिस्टम अभी प्रयोग के तौर पर लागू हो रहा है। बीएसई ने इसके लिए 25 कंपनियों के शेयरों की लिस्ट जारी की है।


  • अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements)
  • अशोक लीलैंड (Ashok Leyland)
  • बजाज ऑटो (Bajaj Auto)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
  • भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum Corporation)
  • बिरलासॉफ्ट (Birlasoft)
  • सिप्ला (Cipla)
  • कोफोर्ज (Coforge)
  • डिवीज लैब (Divis Laboratories)
  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries)
  • इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company)
  • जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)
  • एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance)
  • एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree)
  • एमआरएफ (MRF)
  • नेस्ले इंडिया (Nestle India)
  • एनएमडीसी (NMDC)
  • ओएनजीसी (Oil And Natural Gas Corporation)
  • पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG)
  • संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India)
  • टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications)
  • ट्रेंट (Trent)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India)
  • वेदांता (Vedanta)



Tags:
  • BSE
  • Stock Market Rule Change
  • T PLUS 0 SETTLEMENT RULE
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज