पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर पत्थराव, दुकानों में लूटपाट, 20 घायल

Marut raj | Published:
Share
Stones pelted at Ram Navami procession in West Bengal shops despoilment 20 injured द सूत्र
Stones pelted at Ram Navami procession in West Bengal shops despoilment 20 injured द सूत्र

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की घटना। पहले से की गई थी हमले की तैयारी। निशाना बनाकर किया गया पथराव। घायलों में दो बच्चे भी शामिल। हमलावरों ने दुकानों में लूटपाट भी की।

Stones pelted at Ram Navami procession in West Bengal, shops despoilment, 20 injured लू


भोपाल. देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस पर हमले की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में रामनवमी जुलूस पर पत्थर फेंके गए। इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा माणिक्यहार इलाके में कई दुकानों में लूटपाट की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में समुदाय विशेष द्वारा योजना बनाकर इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। इन घटनाओं से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए


शक्तिपुर में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रामनवमी पर स्थानीय लोग जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान जुलूस को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हिंसा और लूटपाट की घटनाओं से इलाके में बेहद तनाव की स्थिति बन गई है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीएम ममता बनर्जी को पहले से अंदेशा था


ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी मुर्शिदाबाद के कामनगर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हमला हुआ था। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के डीआइजी का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग के फैसले का कड़ा विरोध किया था। उत्तर बंगाल में एक रैली में ममता ने कहा था कि अगर पुलिस अधिकारियों को हटाने से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती है तो आयोग को जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा सीएम ममता ने आशंका जताई थी कि रामनवमी पर अशांति फैल सकती है।



रामनवमी जुलूस पर पत्थराव | पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर पत्थराव

Tags:
  • रामनवमी जुलूस पर पत्थराव
  • Stones pelted at Ram Navami procession
  • पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर पत्थराव
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?