आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे, घटना से यात्री सहमे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे, घटना से यात्री सहमे

AGRA. वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर से पथराव हुआ है। भोपाल से दिल्ली आने वाली ट्रेन में आगरा रेल मंडल के मनिया और जाजऊ रेलवे स्टेशन के बीच यह घटना हुई है। दरअसल मनिया और जादू स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया। इसमें कोच सी-7 की सीट संख्या 13 और 14 की खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक पथराव होने से ट्रेन में बैठे यात्री डर गए और इधर-उधर भागने लगे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है।



अब फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव



दरअसल बुधवार (26 जुलाई) सुबह आगरा मंडल के मनिया और जाजऊ स्टेशनों के बीच ट्रेन पर पथराव किया गया। इसमें सी-7 कोच की सीट नंबर 13-14 की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले की जांच की जा रही है। बता दें, गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन चलती है। ये पहली बार नहीं है जब वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव हुआ हो। इससे पहले गुजरात, बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। 



पथराव से यात्री सीट छोड़कर दूसरे कोच में जाने लगे



वहीं भारत एक्सप्रेस में हुए पथराव को देखते हुए ट्रेन में बैठे यानी घबरा गए। वह अपनी सीटें छोड़कर भागने लगे। हालांकि किसी को इसमें चोटें नहीं आई है। आरोपियों की जांच की जा रही है।

 


वंदे भारत के शीशे टूटे वंदे भारत में पथराव Vande Bharat glasses broken stones pelted in Vande Bharat Vande Bharat Stone Pelting वंदे भारत एक्सप्रेस Vande Bharat Express