स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को नहीं मिली मिठाई तो टीचर्स को ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Dolly patil | Aug 16, 2024, 10:20 IST
Share
erzs
erzs

हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराए जाने के बाद छात्रों में रसगुल्ले बांटे जा रहे थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा कैंपस के अंदर के छात्रों को मिठाई दी गई। जिसके बाद कैंपस के बाहर खड़े छात्रों के द्वारा रसगुल्ला देने की मांग की गई थी।

बिहार के बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सरकारी स्कूल में छात्रों को मिठाई नहीं दी तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर आप भी आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल इन छात्रों ने मिठाई नहीं मिलने पर टीचर्स को ही दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। ये घटना थाना क्षेत्र के एक हाई स्कूल की है।

क्या है मामला

दरअसल हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराए जाने के बाद छात्रों में रसगुल्ले बांटे जा रहे थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा कैंपस के अंदर के छात्रों को मिठाई दी गई। जिसके बाद कैंपस के बाहर खड़े छात्रों के द्वारा रसगुल्ला देने की मांग की गई।

शिक्षकों के द्वारा कही कुछ बातों से छात्र भड़क उठे और विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया और भड़के छात्रों ने स्कूल के कुछ शिक्षकों की जमकर धुनाई कर दी।

मिठाई को लेकर झड़प

वहीं इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी कमल नारायण पांडे ने बताया कि स्कूल कैंपस में झंडा फहराए जाने के दौरान मिठाई को लेकर लड़ाई हो गई थी। फिर उन्हें सूचना मिली की स्कूल में भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और मिठाई को लेकर झड़प हो रही है।

पुलिस करेगी कार्रवाई

इसी के साथ हाई स्कूल के हेडमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि बाहर के छात्रों के द्वारा मिठाई की डिमांड की गई थी। लेकिन मिठाई नहीं दी गई। ऐसे में छात्रों के द्वारा झड़प की गई। जब स्कूल के कुछ शिक्षक घर जा रहे थे तो बाहर खड़े छात्रों के द्वारा बदसलूकी भी की गई।

उन्होंने बताया कि पूरे मसले पर स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक को थाने बुलाया गया है और पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने वाली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • स्वतंत्रता दिवस
  • बिहार के बक्सर
  • सरकारी स्कूल में छात्रों को मिठाई नहीं दी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती