अचानक आए तूफान और बारिश ने 4 राज्यों में मचाई तबाही

Marut raj | Mar 31, 2024, 23:28 IST
Share
अचानक आए तूफान और बारिश ने 4 राज्यों में मचाई तबाही Sudden storm and rain caused devastation in 4 states द सूत्र
गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत गिरने से अंदर पानी भरने लगा।

अचानक से आई बारिश-तूफान की वजह से गुवाहाटी एयरपोर्ट के एक हिस्से की छत गिर गई। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इस बारिश और तूफान की वजह से चार लोगों की मौत हो गई।

भोपाल. देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और मणिपुर में रविवार को अचानक आए तूफान और बारिश ( storm and rain ) ने तबाही मचा दी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

एयरपोर्ट की छत गिर गई, फ्लाइट्स डायवर्ट

असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया। फ्लाइट की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं छह फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च की इमारत ढह गई। वहीं, आइजोल जिले के सियालसुक में एक और चर्च की इमारत को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कुछ घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं।

Tags:
  • storm and rain
  • तूफान और बारिश
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

By Mukesh Sharma

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला