12 साल बाद सूर्य-बृहस्पति का मिलन, इन 3 राशियों पर होली के बाद जमकर बरसेगी दौलत, आएंगे अच्छे दिन

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
12 साल बाद सूर्य-बृहस्पति का मिलन, इन 3 राशियों पर होली के बाद जमकर बरसेगी दौलत, आएंगे अच्छे दिन

NEW DELHI. नए साल 2023 में विभिन्न ग्रहों का राशि परिवर्तन शुरू हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका असर समूची सृष्टि पर देखने को मिलता है। इस गोचर से कई राशियों की जिंदगी में बहार आ जाती है तो कईयों को नुकसान झेलना पड़ता है। दो महीने बाद ऐसा ही बड़ा ग्रह गोचर देखने को मिल रहा है, जब ग्रहों के राजा सूर्य और गुरू बृहस्पति एक ही राशि में युति बनाते नजर आएंगे। 



14 अप्रैल 2023 को सूर्य मेष राशि में चला जाएगा



सूर्य अभी मकर राशि में है और देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में बैठे हुए हैं। 14 अप्रैल 2023 को सूर्य मेष राशि में चला जाएगा। जबकि बृहस्पति 8 दिन बाद यानी 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सूर्य और वृहस्पति की युति से तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों को करियर, कारोबार, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 



ये खबर भी पढ़ें...






इन राशियों पर होगा असर




  • कर्क राशि: सूर्य-गुरु की यह युति कर्क राशि के जातकों को करियर और व्यापार के क्षेत्र में खूब लाभ देगी। यह युति कर्क राशि के दसवें भाव में बनेगी, जो कि कर्क राशि वालों के लिए कर्म का भाव है। ऐसे में गुरु ग्रह का प्रभाव इन जातकों को नौकरी के क्षेत्र में अद्भुत लाभ दे सकता है। नौकरी के अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए भी समय उत्तम रहने वाला है। आपको संभवत: कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा।


  • सिंह राशि: सूर्य और बृहस्पति की युति सिंह राशि के नौवें भाव में होने जा रही है। यह युति आपके जीवन में सफलता और समृद्धि को बढ़ावाएगी। कुंडली का नौवां स्थान भाग्य और यात्रा को दर्शाता है। ऐसे में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी, जो लोग लंबे समय से विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। माता और पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

  • मीन राशि: सूर्य और बृहस्पति की युति मीन राशि के दूसरे भाव में होगी। राशि का दूसरे भाव वाणी और समृद्धि का भाव होता है। गुरु-सूर्य की यह शुभ युति आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगी। रुपए-पैसे के मामले में लाभ मिलेगा। अपनी बातों से लोगों का मन जीतने में आप कामयाब रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग भी बनते दिख रहे हैं। जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है, उसके मिलने की भी प्रबल संभावनाए हैं। पढ़ाई लिखाई करने वाले या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को भी इस अवधि में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।


  • सूर्य-बृहस्पति का मिलन राशि में युति Astrology good days will come wealth will rain heavily on 3 zodiac signs meeting of Sun-Jupiter ज्योतिष शास्त्र alliance in zodiac आएंगे अच्छे दिन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी दौलत
    Advertisment