NDTV में डायरेक्टर बने छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व ब्यूरोक्रेट, अदाणी ग्रुप ने पूर्व PS अमन सिंह और पूर्व CS सुनील कुमार को किया नियुक्त

author-image
Sunil Shukla
एडिट
New Update
NDTV में डायरेक्टर बने छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व ब्यूरोक्रेट, अदाणी ग्रुप ने पूर्व PS अमन सिंह और पूर्व CS सुनील कुमार को किया नियुक्त

RAIPUR.  अदाणी ग्रुप ने पूर्व आईआरएस ( Indian Revenue Service) अधिकारी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रमन सिंह सरकार में सबसे ताकतवर नौकरशाहों में शुमार रहे अधिकारी अमन सिंह को एनडीटीवी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे अभी देश के सबसे बड़े कार्पोरेट हाउस अदाणी समूह में कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन (संरक्षक) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इंडिया टुडे और इंडियन एक्सप्रेस जैसे मीडिया हाउस ने उन्हें अलग-अलग समय पर देश के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में भी शामिल किया है। बता दें कि गौतम अदाणी ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी का नवंबर 2022 में अधिग्रहण किया था।



एनडीटीवी ने बीएसई औऱ एनएसई को दी नियुक्ति की जानकारी 



publive-image



अदाणी ग्रुप के निदेशक मंडल (बीओडी) ने शुक्रवार, 30 दिसंबर को हुई बैठक में अमन कुमार सिंह को एनडीटीवी में गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। उनके साथ कंपनी के एक अन्य डायरेक्टर सुनील कुमार को भी एनडीटीवी में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील कुमार भी छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्य सचिव (सीएस) रह चुके हैं। एनडीटी की कंपनी सेक्रेटरी परिणिता भूटानी ने इन दोनों नियुक्तियों की आधिकारिक सूचना बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल सटॉक एक्सचेंज (एनएसई) को दे दी है। एनडीटीवी में ये दोनों नियुक्तियां 30 दिसंबर 2022 से तीन साल की अवधि के लिए की गईं हैं।  



आईआरएस से दे दिया था इस्तीफा    



अनम सिंह भारतीय राजस्व सेवा के 1995 बैच के अधिकारी रहे हैं। वर्ष 2004 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रमन सिंह सरकार में प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त होने पर उन्होंने आईआरएस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने तक राज्य के सबसे ज्यादा ताकतवर अधिकारी के रूप में पहचाने गए। उन्हें रमन सिंह सरकार के संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता रहा। प्रभावशाली नौकरशाह के अलावा उन्हें फायनेंस और प्लानिंग का विशेषज्ञ भी माना जाता है।



सीधे चेयरमैन गौतम अदाणी को रिपोर्ट करते हैं अमन सिंह 



बता दें कि अमन सिंह ने छत्तीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पूरी होने पर केंद्र में लौटने के बजाय डॉ. रमन सिंह के साथ काम करने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति दी थी। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के पहले ही अमन सिंह ने राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया था, जिसे रमन सिंह ने मंजूर भी कर लिया था। इसके बाद अमन सिंह दिल्ली चले गए और उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। वे रतन इंडिया पावर में सीईओ भी रहे हैं। इसके बाद उन्हें अदाणी ग्रुप में कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन नियुक्त किया गया। वे कंपनी के अहमदाबाद स्थित कार्पोरेट मुख्यालय में बैठते हैं और सीधे कंपनी चेयरमैन को रिपोर्ट करते हैं।


अदानी ग्रुप की नियुक्ति एनडीटीवी में बदलाव अमन सिंह एनडीटीवी के एडिशनल डायरेक्टर बने एनडीटीवी के एडिशनल डायरेक्टर बने सुनील कुमार appointment of Adani Group changes in NDTV Aman Singh becomes additional director of NDTV Sunil Kumar becomes additional director of NDTV
Advertisment