उज्जैन में प्रसाद नहीं खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मारपीट

Marut raj | Published:
Share
Supreme Court lawyer assaulted for not buying Prasad in Ujjain द सूत्र the sootr
Supreme Court lawyer assaulted for not buying Prasad in Ujjain द सूत्र the sootr

उज्जैन में काल भैरव मंदिर के बाहर फूल और प्रसाद बेचने वालों ने मुंबई से आए परिवार को घेर कर हमला कर दिया। स्थानीय दुकानदार प्रसाद न खरीदने पर 200 रुपए पार्किंग के नाम पर मांग रहे थे।

भोपाल. मध्य प्रदेश के उज्जैन में काल भैरव मंदिर के बाहर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court )के वकील और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रसाद नहीं खरीदने पर दुकानदार और उसके साथी मुंबई के इस परिवार पर टूट पड़े। वकील का सिर फोड़ दिया। परिवार की महिला को बाल पकड़कर खींचा। बच्चियों से भी छेड़खानी की। घटना रविवार सुबह की है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काल भैरव मंदिर के बाहर दोपहर तक 25 से ज्यादा फूल-प्रसादी की अवैध दुकानें JCB चलाकर गिरा दीं। कुल 40 दुकानें यहां से हटाई जाएंगी।

प्रसाद के नाम पर 200 रुपए मांग रहे थे


सुप्रीम कोर्ट के वकील अमरदीप भट्टाचार्य ( Supreme Court lawyer ) मुंबई के बोरीवली वेस्ट के रहने वाले हैं। उनकी और उनके भाई हाईकोर्ट के वकील ऋषिकेश भट्टाचार्य की फैमिली रविवार सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुई। इसके बाद सभी 8 लोग मैजिक गाड़ी हायर कर काल भैरव मंदिर पहुंचे थे। परिवार की सेजल भट्‌टाचार्य के अनुसार हमने उन लोगों से कहा कि हम दर्शन कर चुके हैं, इसलिए प्रसाद नहीं लेना है। दुकानदार राजा भाटी ने 200 रुपए की मांग की। बोला कि यहां गाड़ी लगाई है तो प्रसाद भी लो, तभी आगे जाने देंगे। उसने जबरदस्ती हमारी गाड़ी के अंदर प्रसाद फेंक दिया। 60 से 70 लोगों ने हमारी गाड़ी घेर ली। गाड़ी के ड्राइवर कमल कुमार को धमकाया। भाभी को बाल से खींचकर बाहर निकाला। उनके कपड़े फट गए। बच्चियों को गलत तरीके से टच किया।'

अस्पताल में भी धमकाने आ गए
आरोपी परिवार को अस्पताल नहीं जाने दे रहे थे। किसी तरह मैजिक ड्राइवर कमल कुमार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी भी पीछे से जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में ही परिवार को धमकाया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार राजा भाटी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे भी चोट लगी है।

Supreme Court lawyer assaulted for not buying Prasad in Ujjain | उज्जैन में प्रसाद नहीं खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मारपीट

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Supreme Court lawyer assaulted for not buying Prasad in Ujjain
  • उज्जैन में प्रसाद नहीं खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मारपीट
  • Supreme Court lawyer
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर