NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार, केंद्र सरकार और NTA को जारी किया नोटिस

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-20T145706.291.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-20T145706.291.jpg

देश-दुनिया-जस्टिस विक्रम नाथ और एस वी एन भाटी की बेंच चार याचिकाएं ट्रांसफर कराने वाली एनटीए की अर्जी पर भी सुनवाई की। कोर्ट ने काउंससिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

NEET UG 2024 की परीक्षा रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई। जस्टिस विक्रम नाथ और एस वी एन भाटी की बेंच चार याचिकाएं ट्रांसफर कराने वाली एनटीए की अर्जी पर भी सुनवाई की। कोर्ट ने काउंससिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। एनटीए ( NTA ) को कहा नोटिस जारी करें और 8 जुलाई तक जवाब दें और लंबित याचिका के साथ टैग करें।

जारी रहेगी नीट यूजी की काउंसलिंग


याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन बेंच ने इससे इनकार कर दिया। बेंच ने कहा कि नहीं हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। अगर परीक्षा जारी रही तो काउंसलिंग भी जारी रहनी चाहिए, चिंता न करें।

HC चल रही सभी सुनवाई लगी रोक


वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम हाईकोर्ट से स्टे की मांग कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि इस तरह के स्टे की कोई जरूरत नहीं है। हमने पहले ही नोटिस जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी ( NEET UG ) मामलों में हाईकोर्ट में चल रहे सभी मामलों पर रोक लगा दी है, और नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि 31 से लेकर 39 तक याचिकाएं हैं। कोर्ट ने फर्जी रिकॉर्ड्स कोर्ट के सामने रखे जाने की भी बात की। हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं के ट्रांसफर मामले में नोटिस भेजा है। कोर्ट ने बाकी अन्य याचिकाओं पर भी नोटिस जारी किया। सभी को 8 जुलाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है। पीठ ने हाई कोर्ट्स में दाखिल नीट से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई पर रोक लगाई।

छात्रों की चिंता


छात्रों ने कथित प्रश्नपत्र लीक, ग्रेस मार्क्स देने और परीक्षा के प्रश्नों में विसंगतियों से संबंधित मुद्दे उठाए हैं। नई याचिकाएं प्राप्त होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। इन याचिकाओं पर, मौजूदा याचिकाओं के साथ, 8 जुलाई को सुनवाई होगी।

राहुल गांधी ने उठाए सवाल


NEET परीक्षा में हुई धांधली के पीड़ित छात्रों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार शाम करीब 4 बजे मुलाकात करेंगे। विपक्ष लगातार सरकार से नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द ना होने पर सवाल उठा रहा है। राहुल और प्रियंका पीड़ित छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने और जानने की कोशिश करेंगे।



-NEET-UG | NEET-UG 2024 | NEET काउंसलिंग

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • NEET UG
  • NEET-UG 2024
  • NEET काउंसलिंग
  • कोर्ट से नीट यूजी काउंसलिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर