Stock Market में लगातार गिरवट के बाद आई उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी तेजी
Amresh Kushwaha | Jul 26, 2024, 12:56 IST
Market में आई तेजी
आज मार्केट के खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई है इसके पीछे का कारण आईटी शेयरों आई तेजी से है। आज Sensex 80 हजार 158.50 जबकि निफ्टी 24 हजार 423.35 पर खुला।
पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद आज 26 जुलाई को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई है इसके पीछे का कारण आईटी शेयरों आई तेजी से है। सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला। Sensex शुक्रवार को 80 हजार 158.50 पर खुला, जबकि निफ्टी 24 हजार 423.35 पर खुला।
BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 25 स्टॉक में तेजी देखी जा रही है। वहीं 5 शेयर अब भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी Infosys, भारती एयरटेल, TCS, जेएसडब्लू स्टील और सन फार्मा के शेयरों में देखी गई। वहीं टेक महिंद्रा और HDFC बैंक के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर है। इस कारण बैंक निफ्टी करीब 150 अंक के गिरावट पर है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई थी, इससे भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ था। वहीं आज ग्लोबल से अच्छे संकेत मिले हैं। यही कारण है कि भारतीय शेयर बाजार भी ग्रीन जोन में है। इसके अलावा, बजट के बाद से शेयर बाजार में हर दिन गिरावट आई है। इस बीच, रिटेल से लेकर बड़े निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स उछाल पर कारोबार कर रहे हैं।
टॉप 30 शेयर में से 25 में तेजी
इन वजह से शेयर बजार में आई तेजी
इन 10 शेयर में आई तेजी
- मिडकैप स्टॉक की बात करें तो SJVN के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 152 रुपए पर आ गया।
- अशोक लीलैंड के शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 246 रुपए पर आ गए।
- स्मॉल कैप में जेंसर टेक्नोलॉजी के शेयर 5.5 प्रतिशत उछलकर 816 रुपए प्रति शेयर पर आ गए।
इंडियन ओवरसीज बैंक करीब 4 फीसदी चढ़कर 68 रुपए पर गए। - फाइव स्टार बिजनेस 3.4 प्रतिशत चढ़कर 749 रुपए पर आ गया।
- Bharti Airtel करीब 4 प्रशित चढ़कर 1 हजार 504 रुपए पर आ गया।
- Tata Power 3.5 प्रतिशत चढ़कर 438 रुपए पर आ गया।
- यूको बैंक में भी 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई।
- Divi's Labs के शेयर में 3 फीसदी की आई तेजी।
- Mpaisa करीब 6 फीसदी चढ़ा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta