वर्ल्ड कप के मैच विनर सूर्यकुमार यादव ने पत्नी संग मनाया जीत का जश्न, फोटो हो रही वायरल

Shreya Nakade | Jul 01, 2024, 17:12 IST
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
टी20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ट्रॉफी लेकर रात में सोते नजर आए। फाइनल में सूर्या के कैच ने टीम को मैच जिताया था।

29 जून 2024 की शाम भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 ( ICC T20 World Cup ) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ ICC ट्रॉफी का 11 साल का सूखा खत्म हुआ। 17 साल बाद इंडियन टीम ने कोई टी20 वर्ल्ड कप जीता।



इस मौके पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। मैदान पर साथी खिलाड़ियों के साथ जीत सेलिब्रेट करने के बाद बारी थी परिवार के साथ जश्न मनाने की। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों सहित फाइनल में मैच विनिंग कैच लेने वाले सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ खास जश्न मनाया।



अच्छी नींद आएगी

विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में से एक में सुर्या और देविशा बेड पर ट्रॉफी लेकर लेटे नजर आ रहे हैं। सुर्या ट्रॉफी को देखते हैं और देविशा उन्हें देख रही होती हैं।



अगली फोटो में दोनों ट्रॉफी को लेकर सोते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में देविशा ने लिखा है- "रात को अच्छी नींद आने वाली है।"



देविशा शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट-



ये खबर भी पढ़िए...



सूर्या के कैच से द्रविड़ के सेलिब्रेशन तक, ये रहे विश्व कप फाइनल के खास मोमेंट्स



फाइनल में सूर्या ने लिया मैच विनिंग कैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत ने 7 रन से जीत लिया। इस मैच में बतौर बल्लेबाज तो सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट हो गए। हालांकि उनका लिया एक कैच मैच विनिंग साबित हुआ।



आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर खतरनाक साबित हो सकते डेविड मिलर ने छक्का मारना चाहा। सूर्या ने दमदार फिल्डिंग एफर्ट दिखाकर बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा। अगर ये गेंद छक्के के लिए चली जाती तो भारत का विश्व कप जीतना मुश्किल हो सकता था।



ये खबर भी पढ़िए...



T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने खोला खजाना



Tags:
  • टी20 विश्व कप 2024
  • सूर्यकुमार यादव
  • World Cup
  • वर्ल्ड कप
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • ICC T20 World Cup
  • टी20 विश्व कप
  • टी20 विश्व कप फाइनल