मुंबई पुलिस ने 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को किया गिरफ्तार, 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ की छेड़छाड़, सहयात्री के साथ की मारपीट

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
मुंबई पुलिस ने 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को किया गिरफ्तार, 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ की छेड़छाड़, सहयात्री के साथ की मारपीट

MUMBAI. कई दिनों से फ्लाइट में हंगामे होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक बार 6ई-1052 इंडिगो फ्लाइट में जोरदार हंगामा हुआ। बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ने जमकर हंगामा किया। बुजुर्ग नशे की हालत में फ्लाइट में चढ़ गया।  उसने 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और एक सह-यात्री के साथ मारपीट की। व्यक्ति का नाम एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



एयर होस्टेस का गलत तरीके से पकड़ा हाथ



दरअसल, वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ की। 



ये भी पढ़ें...








एयर होस्टेस का आरोप 



एयर होस्टेस ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। यह पिछले तीन महीनों में एयरलाइंस में हुई आठवीं हंगागा करने वाले यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना थी। 



इंडिगो फ्लाइट में कई मामले सामने आ चुके हैं 



इससे पहले 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी। 22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने  शराब पीना शुरू कर दिया था। जब उन्हें शराब पीने के रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। वहीं, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक शख्स ने पेशाब कर दिया था।


commotion of Swedish citizen in flight केबिन क्रू से छेड़छाड़ Uproar in Indigo flight एयरलाइंस  में हंगामा मुंबई पुलिस Mumbai Police फ्लाइट में स्वीडिश नागरिक का हंगामा इंडिगो फ्लाइट में हंगामा cabin crew molested ruckus in airlines
Advertisment