तमिलनाडु में लोगों के विरोध के बाद दही का तमिल शब्द तायिर लिखा जाएगा, CM स्टालिन ने कहा- दक्षिण भारत के लोगों पर हिंदी मत थोपो

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
तमिलनाडु में लोगों के विरोध के बाद दही का तमिल शब्द तायिर लिखा जाएगा, CM स्टालिन ने कहा- दक्षिण भारत के लोगों पर हिंदी मत थोपो

CHENNAI. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की ओर से दही का नाम बदलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद तमिलनाडु में हिंदी थोपने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के दूध उत्पादन संघ आविन ने कहा है कि वह अपने पैकेट पर दही शब्द नहीं लिखेगा। उसकी जगह तमिल शब्द तायिर का ही इस्तेमाल करेगा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने दक्षिण भारत के लोगों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है। सरकार के दखल के बाद FSSAI ने अपना आदेश वापस ले लिया है। 




— M.K.Stalin (@mkstalin) March 29, 2023



ये हिंदी थोपने की बेशर्म जिद है: सीएम स्टालिन



एम के स्टालिन ने 29 मार्च को कहा था कि दही के हिंदी नाम पर जोर देने वाले जिम्मेदार लोगों को देश के दक्षिणी हिस्सों से ''निर्वासित'' किया जाएगा। उन्होंने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को लेकर प्रकाशित एक खबर शेयर की थी। इसमें कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) को पैकेट पर दही को प्रमुखता से 'दही' मुद्रित करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि हिंदी थोपने की बेशर्म जिद दही के एक पैकेट पर भी हिंदी में लेबल लगाने के लिए निर्देशित करने की हद तक आ गई है। हमारे अपने राज्यों में तमिल और कन्नड़ को हटा दिया गया है। हमारी मातृभाषाओं की इस तरह की अवहेलना यह सुनिश्चित करेगी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दक्षिण भारत से हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया जाए।




— FSSAI (@fssaiindia) March 30, 2023



ये खबर भी पढ़ें... 






राज्य के दुग्ध विकास मंत्री ने  FSSAI को लेटर लिखा था



राज्य के दुग्ध विकास मंत्री एसएम नसर ने FSSAI को लेटर लिखा था। उन्होंने अधिसूचना को वापस लिए जाने की मांग की थी। इसमें में कहा था कि राज्य में हिंदी के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि कर्ड एक जेनेरिक टर्म है, जिसका इस्तेमाल किसी भी भाषा में किया जा सकता है। जबकि दही एक स्पेशल प्रोडक्ट होता है, जिसका स्वाद कर्ड से अलग होता है।  


CM स्टालिन दही का तमिल शब्द don't impose Hindi politics on curd Tamil Nadu हिंदी मत थोपो CM Stalin दही पर सियासत Tamil word for curd तमिलनाडु