तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत, 58 से अधिक घायल, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
KARUR. तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं।
तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने इस बात की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।
घायलों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। यह घटना तब घटी जब रैली के दौरान 9 साल की बच्ची के गुम होने की खबर फैली, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय में तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
ये भी पढ़ें...लद्दाख डीजीपी का बड़ा बयान: सोनम वांगचुक का पाकिस्तान-बांग्लादेश से कनेक्शन
एक्टर विजय की रैली में भगदड़
जानकारी के अनुसार, रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे। विजय ने मंच से उस बच्ची को तलाशने की अपील की, जिसके बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इसके कारण भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। यह स्थिति इतनी विकराल हो गई कि कई लोग बेहोश हो गए और सांस लेने में परेशानी का सामना करने लगे। विजय ने बाद में अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन इस बीच लाठीचार्ज की वजह से हालात और बिगड़ गए।
ये भी पढ़ें...एमपी में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर सरकार की निगाह, चार एसीएस होंगे सदस्य
क्या बोले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस हादसे को गंभीर बताते हुए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए और एडीजीपी को स्थिति पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, एक जगह मिलेंगे सारे सर्टिफिकेट
एयरपोर्ट पर दिखे अभिनेता विजय
हादसे के बाद Actor Vijay त्रिची एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां से वे फ्लाइट लेकर वापस जा रहे थे। उन्होंने घटना पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनकी उपस्थिति ने कई सवाल उठाए हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
क्या बोले AIADMK के नेता
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्षी नेता और AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलनीस्वामी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घटना को दुखद और चौंकाने वाली बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
क्या बोला पुलिस प्रशासन?
रैली में जमा भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे और भी भगदड़ मच गई। प्रशासन को पहले अनुमान था कि 50,000 लोग रैली में शामिल होंगे, लेकिन वहां करीब 1,20,000 लोग जमा हो गए थे, जिससे स्थिति और बिगड़ी। लाठीचार्ज के बाद कई लोग घायल हो गए और जानमाल की बड़ी क्षति हुई।