Teachers Day 2024 : 50 टीचर्स का आज होगा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी नेशनल अवार्ड
Deeksha Nandini Mehra | Sept 05, 2024, 08:41 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी नेशनल अवार्ड
देशभर से 50 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड (National Teacher Award 2024) देकर सम्मानित करेंगी।
National Teachers Award 2024 : देश 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती पर शिक्षक दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के बेहतरीन शिक्षकों को नेशनल अवार्ड (National Award) से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष कुल 50 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे सम्मानित करेंगी।
इन पुरस्कार विजेताओं में 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों के शिक्षकों के नाम शामिल हैं। सूची में 34 पुरुष और 16 महिला शिक्षक शामिल हैं, जिनमें 2 दिव्यांग शिक्षक और 1 शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के साथ काम करता है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल टीचर अवॉर्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने छात्रों को प्रभावित किया है। जिनके कारण भारत की शिक्षा प्रणाली में उन्नति हुई है। ऐसे विशेष शिक्षकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए, यह पुरस्कार दिए जाते हैं।
नेशनल टीचर अवॉर्ड में शिक्षकों को सम्मान के रूप में धनराशि भी दी जाती है। शिक्षकों को 50,000 रुपए की धनराशि और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, उनकी उपलब्धियों के लिए एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स की शुरुआत वर्ष 1958 में हुई थी। 60 के दशक के मध्य से इस कार्यक्रम की तारीख को 5 सितंबर तय कर दिया गया।
पुरस्कार विजेताओं की सूची
क्यों दिया जाता है नेशनल टीचर अवॉर्ड
नेशनल टीचर अवॉर्ड सम्मान राशि
पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के नाम और राज्य
- अविनाशा शर्मा - हरियाणा
- चारु मैनी - हरियाणा
- सुनील कुमार - हिमाचल प्रदेश
- पंकज कुमार गोयल - पंजाब
- राजिंदर सिंह - पंजाब
- बलजिंदर सिंह बराड़ - राजस्थान
- हुकम चंद चौधरी - राजस्थान
- कुसुम लता गरिया - उत्तराखंड
- चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री - गोवा
- चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर - गुजरात
- विनय शशिकांत पटेल - गुजरात
- माधव प्रसाद पटेल - मध्य प्रदेश
- सुनीता गोधा - मध्य प्रदेश
- के.शारदा - छत्तीसगढ़
- नरसिम्हा मूर्ति एच.के. - कर्नाटक
- द्विति चंद्र साहू - ओडिशा
- संतोष कुमार कर - ओडिशा
- आशीष कुमार रॉय - पश्चिम बंगाल
- प्रशांत कुमार मारिक - पश्चिम बंगाल
- उर्फ़ाना अमीन - जम्मू-कश्मीर
- रवि कांत द्विवेदी - उत्तर प्रदेश
- श्याम प्रकाश मौर्य - उत्तर प्रदेश
- डॉ. मिनाक्षी कुमारी - बिहार
- सिकेंद्र कुमार सुमन - बिहार
- पल्लवी शर्मा - दिल्ली
- मंतैया चिन्नी बेडके - महाराष्ट्र
- सागर चितरंजन बागड़े आर - महाराष्ट्र
- डॉ. आशा रानी - झारखंड
- चारू शर्मा - दिल्ली
- अशोक सेनगुप्ता - कर्नाटक
- एच. एन. गिरीश - कर्नाटक
- नारायणस्वामी आर - कर्नाटक
- ज्योति पंका - अरुणाचल प्रदेश
- लेफिज़ो अपोन - नागालैंड
- नंदिता चोंगथम - मणिपुर
- यांकिला लामा - सिक्किम
- जोसेफ वनलालह्रुआ सेल - मिजोरम
- एवरलास्टिंग पाइनग्रोप - मेघालय
- डॉ. नानी गोपाल देबनाथ - त्रिपुरा
- दीपेन खनिकर - असम
- जिनु जॉर्ज - केरल
- के. शिवप्रसाद - केरल
- मिडी श्रीनिवास राव - आंध्र प्रदेश
- सुरेश कुनाती - आंध्र प्रदेश
- प्रभाकर रेड्डी पेसरा - तेलंगाना
- थदुरी संपत कुमार - तेलंगाना
- गोपीनाथ आर - तमिलनाडु
- मुरलीधरन रामिया सेथुरमन - तमिलनाडु
- के. सुमा - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar