टीम इंडिया का सम्मान : रोहित ने कहा, ये ट्रॉफी हर भारतीय के लिए, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए

Jitendra Shrivastava | Jul 04, 2024, 22:53 IST
Share
thesootr
thesootr

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शहर में विक्ट्री परेड के दौरान विजय रथ पर सवार खिलाड़ी बारी-बारी से आगे आए और फैंस के साथ जीत सेलिब्रेट की। रोहित और कोहली एक साथ बस की छत के आगे आए और फैंस को ट्रॉफी दिखाते हुए खुशी से झूमने लगे...

टीम इंडिया का सम्मान : टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का सम्मान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। रात 9 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सम्मान कार्यक्रम में कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी देश को समर्पित की। रोहित ने कहा ये ट्रॉफी हर भारतीय के लिए है। इसके बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह टीम के प्यार को मिस करेंगे। BCCI ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का इनाम दिया।

BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए

BCCI ने सेरेमनी के आखिर में पूरी टीम को 125 करोड़ रुपए का चेक गिफ्ट किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने ग्राउंड के चक्कर लगाए और स्टेडियम में मौजूद फैंस की ओर धन्यवाद के रूप में टेनिस की बॉल फेंकी। विक्ट्री परेड के दौरान विजय रथ पर खिलाड़ी बारी-बारी से आगे आए और फैंस के साथ जीत सेलिब्रेट की। विराट कोहली ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने देश को सबसे बड़े तोहफा दिया। उनके जैसा गेंदबाज जनरेशन में एक ही बार आता है। वह दुनिया के 8वें अजूबे हैं। आखिर में बुमराह ने कहा कि मैं किसी मैच के बाद रोता नहीं हूं, लेकिन फाइनल के बाद मेरी आंखों से भी 2-3 बार आंसू निकल आए। मरीन ड्राइव पर 3 लाख से ज्यादा फैंस बारिश के बावजूद 3 किमी लंबी सड़क पर अपने क्रिकेटर्स के स्वागत के लिए मौजूद रहे।

जसप्रीत बुमराह बोले- वानखेड़े मेरे लिए स्पेशल

यह ग्राउंड मेरे लिए बहुत स्पेशल है, मैंने 19 साल की उम्र में इसी ग्राउंड से अपना IPL करियर शुरू किया। यहां के फैन्स का जोश देखकर आज मैंने बहुत खुशी महसूस की। हम सभी का टारगेट इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाने का है। हमने पहले एक साथ वर्ल्ड कप नहीं जीता था, हमने इसे अब जीता। मैं किसी क्रिकेट मैच के बाद रोता नहीं हूं, लेकिन उस जीत के बाद मैंने महसूस किया कि 2-3 बार मेरी आंखों से आंसू निकल आए।

विराट कोहली बोले- बुमराह शानदार

सबसे पहले स्टेडियम और सड़कों पर पहुंचे सभी दर्शकों का धन्यवाद। जैसा कि आप सभी सोच रहे थे, वैसा ही हमें भी लग रहा था कि एक समय गेम हमारे हाथ से चला जाएगा। लेकिन आखिरी के ओवरों में हमने कमबैक किया और फाइनल जीत लिया। रोहित जब सीढ़ियों पर थे, तब मेरी और उनकी आंखों में आंसू थे। मैंने पहली बार उन्हें इतना ज्यादा इमोशनल होते देखा। 2011 में जब हमने वर्ल्ड कप जीता, तब सभी सीनियर प्लेयर्स इमोशनल थे, मुझे नहीं पता था कि उन्हें इतना रोना क्यों आ रहा है। आज जब मैंने इतने इंतजार के बाद ट्रॉफी जीती तो जाना कि तब वे इतने इमोशनल क्यों थे। मैं सबसे पहला व्यक्ति रहूंगा को जसप्रीत बुमराह को 8वां अजूबा बनाने के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करूंगा। उनकी बॉलिंग शानदार है, उन्होंने जिस तरह की बॉलिंग की, उसने इस ट्रॉफी जीत में सबसे बड़ा अंतर पैदा किया।

द्रविड़ बोले- टीम का प्यार मिस करूंगा

मैं पूरी टीम का प्यार मिस करूंगा, जब से हमने भारत में लैंड किया है। जिस तरीके का सपोर्ट आप सब ने दिया, ये सब मैं मिस करूंगा। रोहित का किया गया कॉल मेरे जीवन का बेस्ट कॉल था। उन्होंने ही मुझे कोचिंग जारी रखने के लिए कहा।

रोहित बोले- सूर्या का कैच सबसे अहम था

आखिरी ओवर में मैं लॉन्ग ऑन पर खड़ा था, तब सूर्यकुमार लॉन्ग ऑफ पर थे। हार्दिक हमारे लिए सबसे अहम ओवर डाल रहे थे। मिलर ने जैसे ही शॉट खेला, मैं डर गया, लेकिन जैसे ही सूर्या ने कैच पकड़ा, मैं समझ गया कि मैच हमारा है। क्योंकि मैं जहां से खड़ा था, मुझे दिख गया था कि यह कैच क्लीन है और मिलर आउट हैं।

रोहित बोले- ट्रॉफी हर उस भारतीय के लिए, जो जीत चाहता था

मैं ट्रॉफी जीतकर बहुत खुश हूं। मेरे लिए वर्ल्ड कप का हर मैच जीतना बहुत महत्त्वपूर्ण रहा। पहले वर्ल्ड कप में हमने दुनिया को बताया कि हम वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। उसके बाद फिर से हमने वर्ल्ड कप जीता, जो बहुत अहम था। उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतना भी खास रहा। इससे पता चलता है कि खिलाड़ियों से ज्यादा जीत की चाहत फैंस को थी। यह स्पेशल टीम है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इसे लीड कर रहा हूं और हर भारतीय का सपना पूरा कर सका।

राष्ट्रगान के साथ सम्मान समारोह शुरू

रात 9:05 बजे वानखेड़े स्टेडियम में राष्ट्रगान हुआ, इसी के साथ भारतीय टीम का सम्मान समारोह शुरू हो गया। प्रोग्राम होस्ट कर रहे एंकर गौरव कपूर ने रोहित शर्मा को बात करने के लिए बुलाया। कप्तान रोहित ने दर्शकों को धन्यवाद दिया।

पीएम आवास पर बुलाना सम्मान की बात : बुमराह

टीम इंडिया के ने दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। इस खास मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग डेढ़ घंटे तक खिलाड़ियों से मुलाकात की। आज सुबह हमारे माननीय प्रधानमंत्री के आवास पर आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात थी। आपकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर।

Tags:
  • टीम इंडिया का सम्मान
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि