देश में गर्मी का तांडव: नौगांव में 48 डिग्री पारा, आपके शहर का जानें हाल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
देश में गर्मी का तांडव: नौगांव में 48 डिग्री पारा, आपके शहर का जानें हाल

NEW DELHI. देश में गर्मी का कहर लगातार जारी है। कई जिलों में पारा लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। भारत मौसम विभाग ने शनिवार को कई इलाकों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि राजस्थान, दिल्ली, MP के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की आशंका है। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। हालांकि, इस साल मानसून समय से पहले आने का अनुमान है।





नौगांव दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर



मध्यप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश का नौगांव 48 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर रहा। बीते 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब मई का पहला पखवाड़ा इतना गर्म रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को 27 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 





दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी



दिल्ली के कई इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। हालांकि, अगले हफ्ते थोड़ी राहत दिल्ली वासियों को मिल सकती है।





UP में भी गर्मी का कहर



UP में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। लखनऊ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।





राजस्थान में पारा 48 डिग्री के पार



मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में पारा 48.1 और अजमेर में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।





बिहार में 15 जून तक मानसून की एंट्री



बिहार में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य में 15 जून तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है। साल 2021 में 13 जून को यास तूफान के कारण बिहार में जमकर बारिश हुई थी। बिहार में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।





छत्तीसगढ़ में 10 दिन पहले आएगा मानसून 



छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून जल्दी आने का अनुमान है। मौसम विज्ञानिकों ने बताया कि मानसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंचेगा। ऐसा हुआ और सब कुछ सामान्य रहा तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून का आगमन होगा। प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।


weather news उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट मौसम की खबरें दिल्ली में भीषण गर्मी एमपी में गर्मी का कहर मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री Heat wave in MP भारत में कब आएगा मानसून देश में मानसून की स्थिति मौसम विभाग का अनुमान Meteorological Department's forecast Uttar Pradesh weather updates scorching heat in Delhi entry of monsoon in Madhya Pradesh when will monsoon arrive in India monsoon conditions in the country