रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट बन रहा धार्मिक शहर, उज्जैन-अयोध्या में जमीनों की भारी मांग

Kaushiki | Aug 23, 2026, 15:15 IST
Temple Cities Real Estate
मेट्रो शहरों की तुलना में उज्जैन, अयोध्या और वृंदावन जैसे धार्मिक शहरों में जमीन खरीदना ज्यादा मुनाफे का सौदा बन रहा है। बेहतर सड़कों, नए एयरपोर्ट और आध्यात्मिक पर्यटन के कारण इन शहरों में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सोच रहे हैं, तो अब बड़े मेट्रो शहरों की तरफ भागने की जरूरत नहीं है। आज के समय में भीड़भाड़ वाले मेट्रो शहरों से ज्यादा रिटर्न छोटे धार्मिक शहर दे रहे हैं। आज का स्मार्ट इन्वेस्टर मेट्रो के बजाय Tier-2 टेम्पल सिटीज में पैसे लगाना ज्यादा पसंद कर रहा है।



उज्जैन, अयोध्या और वृंदावन जैसे धार्मिक शहर अब सिर्फ पूजा-पाठ के केंद्र नहीं रहे। बल्कि ये देश के नए हॉटस्पॉट इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन चुके हैं। महाकाल लोक, राम मंदिर और बांके बिहारी के दर्शन के लिए साल भर आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां रेंटल डिमांड को हमेशा हाई रखती है।



बेहतर कनेक्टिविटी, नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और चौड़ी सड़कों के चलते इन नगरियों की जमीनों के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं। आइए समझते हैं कि कैसे ये छोटे धार्मिक शहर आपको मेट्रो से भी ज्यादा कैपिटल एप्रिसिएशन और सेफ्टी दे रहे हैं।



उज्जैन और जयपुर में दिखी जबरदस्त तेजी

अगर हम उज्जैन की बात करें, तो यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त आते हैं। इसी वजह से उज्जैन और इंदौर रोड कॉरिडोर के आसपास प्लॉट्स की कीमतें 2025 में करीब नौ प्रतिशत तक बढ़ गईं।



वहीं दूसरी तरफ जयपुर में भी हाउसिंग प्राइस इंडेक्स 2017-18 के मुकाबले काफी ऊपर पहुंच चुका है। यूपी रेरा के आंकड़ों के मुताबिक डेवलपर्स ने मथुरा में 23, वाराणसी में 9, प्रयागराज में 7 और अयोध्या में 5 नए प्रोजेक्ट्स रजिस्टर किए हैं।



अयोध्या में कहां खरीदें जमीन

देविका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित अग्रवाल बताते हैं कि अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स ने भी अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदी है। राम मंदिर बनने के बाद यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और हाईवे का बहुत शानदार विकास हुआ है।



अगर आप अयोध्या में जमीन या प्लॉट लेना चाहते हैं, तो नए एयरपोर्ट कॉरिडोर के पास का इलाका सबसे बेस्ट है। इसके अलावा अयोध्या रिंग रोड, लखनऊ-अयोध्या हाईवे और जहां नए होटल बन रहे हैं, वहां इन्वेस्ट करना बहुत फायदेमंद होगा। जो प्राइम लोकेशन हैं, वहां जमीनें महंगी हो चुकी हैं। लेकिन डेवलपिंग एरिया में आज भी सस्ती जमीन मिल जाएगी।



वृंदावन में सेकंड होम की भारी डिमांड

अयोध्या के बाद वृंदावन को भी निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे वाला बाजार माना जा रहा है। मेट्रो मार्केट जहां आर्थिक उतार-चढ़ाव पर निर्भर रहते हैं, वहीं वृंदावन में पूरे साल श्रद्धालु और पर्यटक आते रहते हैं।



इसी वजह से एनआरआई, सीनियर सिटीजन्स और बड़े इन्वेस्टर्स यहां सेकंड होम और रिटायरमेंट हाउसिंग में खूब पैसा लगा रहे हैं। मुख्य मंदिरों के पास अच्छी जमीन की कमी के कारण यहां प्रॉपर्टी के रेट लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं।



प्रॉपर्टी रिटर्न बढ़ने के मेजर कारण

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इन मंदिर वाले शहरों में अचानक इतना तगड़ा रिटर्न क्यों मिलने लगा है? आइए इसे पॉइंट्स में समझें:



  • धार्मिक पर्यटन में भारी उछाल:
    महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में हर साल करोड़ों भक्त आ रहे हैं। ऐसे ही अयोध्या के राम मंदिर में भी भारी भीड़ आ रही है। जब टूरिस्ट बढ़ेंगे, तो होटल, होम-स्टे और दुकानों की मांग अपने आप बढ़ जाती है।
  • जमीनों की कम शुरुआती कीमत:
    मेट्रो शहरों में एक छोटा सा घर लेने में ही जेब खाली हो जाती है। लेकिन इन छोटे शहरों में अभी भी विकास की शुरुआत है। यहां कम बजट में बहुत अच्छी लोकेशन पर प्लॉट मिल जाते हैं।
  • सरकार का शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर:
    सरकार इन शहरों में नई फोर-लेन सड़कें, हाईवे और नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स बना रही है। जब रास्ते आसान होते हैं, तो उस इलाके की जमीनों के दाम अपने आप रॉकेट की तरह भागने लगते हैं।
  • बड़े सेलेब्रिटीज का बढ़ता भरोसा:
    अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर जैसे बड़े-बड़े स्टार्स ने अयोध्या जैसी जगहों पर अपनी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। जब इतने बड़े लोग वहां इन्वेस्ट करते हैं, तो आम इन्वेस्टर्स का भरोसा भी काफी बढ़ जाता है।
  • पूरे साल बनी रहने वाली डिमांड:
    मेट्रो शहरों का मार्केट आर्थिक मंदी से प्रभावित हो जाता है। लेकिन वृंदावन और उज्जैन जैसी पावन नगरी में श्रद्धालु पूरे साल आते रहते हैं। इससे रेंटल इनकम यानी किराए की कमाई हमेशा बनी रहती है।
  • ए प्रोजेक्ट्स की बंपर शुरुआत:
    मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में कई नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स रजिस्टर्ड हो रहे हैं। बिल्डर्स भी अब बड़े शहरों को छोड़कर इन धार्मिक शहरों का रुख कर रहे हैं।
  • सेकंड होम और रिटायरमेंट हाउस का ट्रेंड:
    आजकल लोग और बुजुर्ग शांति से रहने के लिए इन पवित्र शहरों में अपना दूसरा घर बना रहे हैं। इस नई मांग की वजह से जमीनों की कीमतें लगातार ऊपर चढ़ रही हैं।

प्रॉपर्टी रिटर्न क्या होता है और ये काम कैसे करता है

प्रॉपर्टी रिटर्न का मतलब है किसी जमीन, दुकान या घर में पैसा लगाने के बाद उस पर होने वाला कुल आर्थिक फायदा। प्रॉपर्टी में मेनली दो तरीकों से कमाई होती है:



  • Capital Appreciation (कीमत बढ़ना):
    आपने आज 20 लाख रुपए में कोई प्लॉट खरीदा। पांच साल बाद उस इलाके का विकास हुआ और उसकी कीमत 35 लाख रुपए हो गई। यह जो 15 लाख रुपए का फायदा हुआ, उसे कैपिटल अप्रिशिएशन कहते हैं।
  • Rental Income (किराये की कमाई):
    अगर आपने बनी हुई प्रॉपर्टी (जैसे मकान या दुकान) में निवेश किया है, तो उसे किराए पर देकर आप हर महीने रेगुलर इनकम पा सकते हैं।
  • Total Return (कुल मुनाफा):
    जब आप प्रॉपर्टी (Property Investments)बेचते हैं, तो कीमत का अंतर + कुल मिला किराया दोनों को जोड़कर आपका फाइनल Return on Investment (ROI) निकलता है।

संक्षेप में कहें तो, प्रॉपर्टी खरीदने की लागत और उसे बेचने या किराये से मिलने वाले कुल पैसे के बीच का मुनाफा ही आपका प्रॉपर्टी रिटर्न कहलाता है।



प्रॉपर्टी में निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

प्रॉपर्टी खरीदते समय अगर सही समझदारी न दिखाई जाए, तो नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इन मुख्य बातों का हमेशा ध्यान रखें:



  • Location (सही जगह का चुनाव):
    प्रॉपर्टी में सबसे पहला नियम सही लोकेशन चुनना है। ऐसी जगह जमीन खरीदें जहां आसपास कनेक्टिविटी अच्छी हो, जैसे मेन रोड, हाईवे या नया मेट्रो/एयरपोर्ट कॉरिडोर।
  • Legal Paperwork (कागजी जांच):
    जमीन या फ्लैट का टाइटल एकदम क्लियर होना चाहिए। रेरा (Real Estate Regulatory Authority) से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स और सरकारी नामांतरण/रजिस्ट्री वाले प्रॉपर्टी में ही हाथ डालें, ताकि भविष्य में कोई कानूनी झंझट न हो।
  • Infrastructure Growth (विकास की योजनाएं):
    हमेशा यह देखें कि उस इलाके में अगले तीन से पांच साल में क्या नया बनने वाला है। जहां नए स्कूल, अस्पताल, आईटी पार्क या टूरिज्म प्रोजेक्ट्स आते हैं, वहाँ जमीनों के दाम सबसे तेजी से भागते हैं।
  • Entry Price (सही कीमत पर खरीदारी):
    जिस इलाके का विकास पूरा हो चुका होता है, वहां रेट पहले से आसमान छू रहे होते हैं। अच्छे रिटर्न के लिए डेवलपिंग एरियाज में शुरुआत में ही निवेश करें।
  • Holding Capacity (सब्र और समय):
    प्रॉपर्टी का मार्केट शेयर बाजार की तरह एक दिन में ऊपर नहीं जाता। अच्छा रिटर्न पाने के लिए कम से कम तीन से सात साल तक प्रॉपर्टी को होल्ड रखना पड़ता है।
  • Liquidity Check (बिक्री में आसानी):
    ऐसी प्रॉपर्टी चुनें जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बेचा जा सके। बहुत ज्यादा अंदरूनी या बिना रास्ते वाली जमीनों को बाद में बेचना मुश्किल हो जाता है।
  • Maintenance & Taxes (हिपेन खर्चे):
    प्रॉपर्टी खरीदने के साथ रजिस्ट्री फीस, प्रॉपर्टी टैक्स और मेंटेनेंस कॉस्ट भी जोड़ लें। इन सारे खर्चों को हिसाब में रखकर ही अपना असली रिटर्न कैलकुलेट करें।

FAQ

  1. मेट्रो शहरों के मुकाबले धार्मिक शहरों में प्रॉपर्टी रिटर्न ज्यादा क्यों मिल रहा है?
    बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और लगातार बढ़ती आध्यात्मिक टूरिज्म के कारण उज्जैन और अयोध्या जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है, जिससे इन्वेस्टर्स को ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।
  2. अयोध्या में प्लॉट या जमीन खरीदने के लिए कौन से क्षेत्र सबसे अच्छे हैं?
    अयोध्या में नए एयरपोर्ट कॉरिडोर के पास, अयोध्या रिंग रोड के किनारे, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर और नए बन रहे होटल प्रोजेक्ट्स के आसपास की लोकेशन प्लॉट खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन मानी जा रही हैं।
  3. क्या वृंदावन में प्रॉपर्टी में निवेश करना एक सुरक्षित विकल्प है?
    हां, वृंदावन में पूरे साल श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। यहां सेकंड होम, वेलनेस रिट्रीट और रिटायरमेंट होम्स की लगातार रेंटल डिमांड बनी रहती है, जिससे यह निवेश का एक बहुत सुरक्षित जरिया है।

ये खबरें भी पढ़ें....



एमपी में प्रॉपर्टी और जलकर का होगा सर्वे: सरकार घर-घर जाकर लेगी हिसाब



MP में गांवों की बदलेगी प्रॉपर्टी पहचान, सरकार ने खोला मुफ्त मालिकाना हक का रास्ता



RBI का नया नियम, डिफॉल्टर और रिश्तेदार अब नहीं खरीद पाएंगे जब्त प्रॉपर्टी



RTO के धन कुबेर पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत, 10 लाख के मुचलके पर मिली राहत



Tags:
  • अयोध्या
  • उज्जैन
  • Real Estate
  • रियल एस्टेट
  • प्रॉपर्टी
  • वृंदावन
  • Property Investments