बैंक के लॉकर में जेवर के साथ रखे 18 लाख के नोट चट कर गई दीमक, बेटी की शादी के लिए सहेजकर रखे थे

BP Shrivastava | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
बैंक के लॉकर में जेवर के साथ रखे 18 लाख के नोट चट कर गई दीमक, बेटी की शादी के लिए सहेजकर रखे थे
बैंक के लॉकर में जेवर के साथ रखे 18 लाख के नोट चट कर गई दीमक, बेटी की शादी के लिए सहेजकर रखे थे

मुरादाबाद की बैंक ऑफ बडौदा की एक ब्रांच के लॉकर में जेवरों के साथ रखे 18 लाख रुपए के नोटों को दीमक खा गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब लॉकर का ताला खोला गया।

MORADABAD. यूं तो लॉकर जेवर और कीमती सामान रखने सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है, लेकिन उसमें ही आपके नोट चट हो जाएं तो क्या करोगे? ऐसा की एक चौंकाने वाला मामला मुरादाबाद की बैंक ऑफ बडौदा में सामने आया है। हुआ यूं कि बैंक के लॉकर में जेवर के साथ रखे 18 लाख रुपए के नोटों को दीमक खा गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब लॉकर का ताला खोला गया। लॉकर में कैश और जेवरात रखने वाली महिला कस्टमर ने देखा कि दीमक सभी नोटों को चट कर गई है। इसके बाद महिला ने शाखा प्रबंधक से इस बात की शिकायत की। अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लॉकर खोला तो होश उड़ गए

दरअसल, आशियाना निवासी अलका पाठक ने छोटी बेटी की शादी के लिए जेवरात और 18 लाख रुपए पिछले साल अक्टूबर माह में बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार शाखा के लॉकर में रख दिए थे। इसी बीच, बैंक स्टाफ ने अलका को एग्रीमेंट रिन्यूअल और केवाईसी के लिए बुलाया। अलका पाठक सोमवार को बैंक पहुंचीं, तब उन्होंने लॉकर खोलकर देखा। तो उनके होश उड़ गए। दीमक उनके सारे नोटों को चट कर गई है। इसके बाद पूरे मामले से बैंक को अवगत कराया गया। लॉकर में करीब 18 लाख रुपए नगद और जेवरात रखे थे।

छोटी बेटी की शादी के लिए रखे थे पैसे

अलका पाठक का कहना है कि पिछले साल उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी, तब उनको मेहमानों की तरफ से लिफाफों में रखे पैसे मिले थे। साथ ही एक छोटे से बिजनेस और ट्यूशन पढ़ाने से भी कुछ पूंजी जमा हो गई थी। अपनी दूसरी बेटी की शादी के लिए उन्होंने अक्टूबर 2022 को करीब 18 लाख रुपए और कुछ जेवरात एक थैली में रखकर बैंक के लॉकर में जमा कर दिए थे।

लॉकर में पैसे नहीं रख सकते, नहीं पता था

अकाउंट होल्डर अलका पाठक ने बताया कि उन्हें पहले से यह बात नहीं पता थी। न ही उन्होंने कहीं पढ़ा था कि लॉकर में पैसे नहीं रख सकते हैं। उन्होंने खुद ही लॉकर में जेवर के साथ 18 लाख रुपए रख दिए थे। अब जब सोमवार को उनको केवाईसी करने के लिए बुलाया गया, तब उन्होंने लॉकर खोला तो जमा पूंजी को दीमक खा चुकी थी। बैंक के ब्रांच मैनेजर का महिला कस्टमर से कहना है कि इस मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद कोई जानकारी साझा की जाएगी।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Termites ate Rs 18 lakh in bank locker
  • Moradabad Bank of Baroda
  • Termites ate Rs 18 lakh kept with jewelery
  • Termites ate notes
  • बैंक लॉकर में 18 लाख खा गई दीमक
  • मुरादाबाद बैंक ऑफ बडौदा
  • जेवर के साथ रखे 18 लाख खा गई दीमक
  • नोट खा गई दीमक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि