आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी, कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने किया ट्रेड

BP Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी, कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने किया ट्रेड
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी, कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने किया ट्रेड

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन को लेकर रविवार को सभी 10 टीमों ने अपने प्लेयर्स की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की। इसके दो घंटे बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है।

NEW DELHI. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन को लेकर रविवार (26 नवंबर) का दिन बेहद खास रहा। इस दिन सभी 10 आईपीएल टीमों ने अपने प्लेयर्स की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की। इसमें कई चौंकाने वाले फैसले सामने आए। मगर इसके करीब 2 घंटे बाद ही एक सबसे बड़ी खबर सामने आई। ट्रांसफर विंडो के तहत आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली। गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या का अपनी टीम से नाता टूट गया है और अब उनकी मुंबई इंडियंस (MI) टीम में वापसी हुई है।

मुंबई ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ कैश इन ऑल ट्रेड किया है। कैमरन ग्रीन को लेकर चल रही ट्रेडिंग की खबरों पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट कर इस पर मुहर लगाने का काम कर दिया है। यहां बता दें पिछले ऑक्शन में मुंबई ने ग्रीन को रिकॉर्ड 17.50 करोड़ में खरीदा था।

पांड्या के लिए मुंबई के पास नहीं थे पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई ने एक बड़ी ट्रेड के जरिए पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात 2022 में बतौर नई टीम शामिल हुई थी। तब उसने पांड्या को 15 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर कप्तान बनाया था। पांड्या ने पहले ही सीजन में टीम को चैम्पियन भी बनाया था। इससे पहले पांड्या मुंबई टीम के लिए ही खेलते थे।

कैमरन ग्रीन को ट्रेड कर हार्दिक को लिया

पांड्या की यह ट्रेड रुपयों में ही हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम के पास पांड्या को वापस लाने के लिए पर्स में पर्याप्त पैसे भी नहीं बचे थे। इसलिए उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ट्रेड किया है। ग्रीन के जल्द ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने की पूरी संभावना है।

हार्दिक ने 115 पारियों में 2309 रन बनाए

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अब तक कुल 123 मैच खेले, जिसकी 115 पारियों में 2309 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 हाफ सेंचुरी जमाईं। पांड्या ने 81 पारियों में गेंदबाजी की और इस दौरान 53 विकेट भी हासिल किए। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 17 रन पर 3 विकेट रहा है।

2 घंटे पहले ही पांड्या को किया था रिटेन

इस बड़ी ट्रेड से ठीक 2 घंटे पहले ही गुजरात टाइटन्स (GT) ने बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था। तब माना जा रहा था कि वो अगले सीजन में इसी टीम से खेलते नजर आएंगे। मगर 2 घंटे बाद ही बड़ी ट्रेड के जरिए मुंबई ने पांड्या को खरीद लिया। दूसरी ओर गुजरात टीम ने अपने 8 प्लेयर्स को रिलीज किया है। यह प्लेयर यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन सनाका हैं।

मुंबई ने आर्चर-जॉर्डन को किया रिलीज

मुंबई इंडियंस (MI) ने भी 11 प्लेयर्स को रिलीज किया है। इसमें अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झे रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर शामिल हैं।

Tags:
  • Indian Premier League 2024
  • Hardik Pandya returns to Mumbai Indians
  • Cameron Green traded by RCB
  • IPL players retail and release list
  • IPL News
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024
  • हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी
  • कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने ट्रेड किया
  • आईपीएल प्लेयर्स की रिटेल और रिलीज लिस्ट
  • आईपीएल न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती