बिहार के भागलपुर में जिस कंपनी का पुल गिरा, उसे राज्य में मिले हैं 9 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट, CM नीतीश ने भी सवाल उठाए

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
बिहार के भागलपुर में जिस कंपनी का पुल गिरा, उसे राज्य में मिले हैं 9 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट, CM नीतीश ने भी सवाल उठाए

PATNA.  बिहार के भागलपुर में रविवार (4 जून) को गंगा दिन पर बन रहा पुल धराशायी हो गया। अब पुल बनाने वाली कंपनी सवालों के घेरे में आ गई है। इस ब्रिज को एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन (SP Singla Constructions) कंपनी बना रही थी। ये कंपनी बिहार में 9 हजार करोड़ से ज्यादा के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। ब्रिज के गिरने से राज्य की महागठबंधन सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने ब्रिज बना रही कंपनी पर सवाल खड़े किए और कहा- ये एक साल पहले भी गिर गया था। कल (4 जून) फिर गिर गया। इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार-बार गिर रहा है।



एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी पहले भी विवादों में रही



बता दें कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी इससे पहले भी विवादों में रही है। यह कंपनी पहली बार जांच के दायरे में तब आई थी, जब मई 2020 में पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना में पूछताछ हुई लेकिन बाद में क्या हुआ- पता ही नहीं चला, क्योंकि निर्माण कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।



राज्य में 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है कंपनी



बिहार में एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम रही है। ये प्रोजेक्ट 30 किमी से ज्यादा लंबे हैं। इनमें पुल और फ्लाईओवर शामिल हैं। इनकी लागत भी हजार करोड़ों रुपए की है। यहां जानते हैं, बिहार में किन बड़े प्रोजेक्ट पर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है...




  • 1. पटना में पुराने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया महात्मा गांधी सेतु बना रही है। ये पटना को हाजीपुर और उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 14 किमी है और 3000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।


  • 2. पटना में जेपी सेतु के समानांतर नया पुल भी बनाया जा रहा है। ये पुल पटना के शेरपुर को छपरा के दिघवारा से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 14.5 किमी है और 3000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

  • 3. मोकामा में गंगा पर नया पुल बन रहा है। ये पुल औंटा और सिमरिया को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 8 किमी है और 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

  • 4. किशनगंज कस्बे में फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है।

  • 5. गंगा नदी पर भागलपुर पुल बनाया जा रहा है। करीब 3 किमी लंबा है और इस पुल की लागत 1717 करोड़ है। ये पुल रविवार (4 जून) को एक बार फिर ढह गया है। दो साल पहले भी पुल का एक हिस्सा ढह गया था। सीएम नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था। पुल के निर्माण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका था। नवंबर में पुल के उद्घाटन की तैयारी थी। 



  • सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा



    सीएम नीतीश कुमार ने कहा, कुछ समय पहले भी ऐसा हुआ था। हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ है। हमने इसे बहुत पहले बनाना तय किया था। 2012 में इसे बनाने का फैसला किया गया। 2014 में इसे बनाना शुरू किया गया। जिसको भी दिया गया (ठेका), वह इतना देर में क्यों बना रहा है। पहले गिर गया था, एक साल पहले तब भी हमने कहा था। कल ये फिर गिर गया। हमने विभाग के लोगों को कहा कि देखिए और एक्शन लीजिए। ये कोई तरीका नहीं है। अभी तक ये होना जाना चाहिए। बहुत हो गया। इतनी देर क्यों हो रही है। मुझे बहुत तकलीफ हुई है। इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार-बार गिर रहा है।



    पुल के हिस्से को आंधी से पहुंचा था नुकसान



    इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था। खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे महासेतु का बीच का हिस्सा रविवार (4 जून) को ध्वस्त हो गया। पुल का ऊपरी भाग नदी में समा गया है। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


    बिहार न्यूज Bihar News भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन बिहार में गंगा दिन का पुल गिरा bridge under construction collapses in Bhagalpur SP Singla Construction नीतीश कुमार Ganga Din's bridge collapses in Bihar Nitish Kumar
    Advertisment