मृतका ने पुराने प्रेमी से बढ़ा ली थीं नजदीकियां, यही बात कातिल प्रेमी साहिल को नागवार गुजरी, बेरहमी से कर डाला प्रेमिका का कत्ल

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
मृतका ने पुराने प्रेमी से बढ़ा ली थीं नजदीकियां, यही बात कातिल प्रेमी साहिल को नागवार गुजरी, बेरहमी से कर डाला प्रेमिका का कत्ल

North West Delhi. देश की राजधानी लड़कियों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं, यह हम नहीं बल्कि राजधानी दिल्ली का क्राइम रिकॉर्ड बोल रहा है। बीते 5 माह में लड़कियों की हत्या की 3 चर्चित वारदातों ने इस बात को मजबूती दी है। दिल्ली पुलिस अंजलि हत्याकांड, निक्की यादव मर्डर केस हो या फिर हालिया 16 साल की लड़की की हत्या का मामला, हर केस में आरोपी दरिंदे को सख्त सजा दिलाने की बात करती है, लेकिन पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते ऐसे केस रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। 



दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की खौफनाक हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें हत्यारा चाकू से लड़की पर दनादन दर्जन भर से ज्यादा वार करता है। फिर उसके सिर पर पत्थर पटकता नजर आता है। मौके से जाने के बाद उसका मन नहीं भरता तो वह वापिस आकर फिर लड़की पर पत्थर पटकता है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • साक्षी के शरीर पर 16 घाव मिले, इसी साल 10वीं पास की थी, रिलेशनशिप पर पुलिस-परिवार के तर्क, मामले पर ये बोले धीरेंद्र शास्त्री



  • बुलंदशहर से हुआ गिरफ्तार




    पुलिस ने इस क्रूरता भरे हत्या के केस में आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने उस पर 16 बार चाकू से हमला किया, 6 वार गर्दन पर और 10 वार पेट पर पाए गए हैं। 



    पुलिस ने हत्या की वजह




    पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता का एक साल पहले प्रवीण नाम के किसी लड़के से ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद उसका लगाव साहिल से हो गया। इस बीच पीड़िता ने एक बार फिर अपने पुराने प्रेमी से बातचीत शुरू कर दी थी और साहिल से दूरियां बना ली थी। यह बात साहिल को नागवार गुजरी, हत्या के दो दिन पहले भी लड़की का साहिल से झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात की असल वजह सामने लाने की बात कह रही है। 



    पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इस हत्याकांड ने कई सारे सवाल खड़े किए हैं कि आखिर दिल्ली में ही इतनी नृशंस वारदातें सिलसिलेवार ढंग से क्यों सामने आ रही हैं। 


    प्रेमी की बेरहमी की वजह बेवफाई के चलते क्रूरता ! दिल्ली मर्डर केस Delhi Crime News Reason for lover's cruelty Cruelty due to infidelity! Delhi Murder Case दिल्ली क्राइम न्यूज़