गर्भगृह में विराजने वाली रामलला की प्रतिमा फाइनल, मणिपुर में क्रॉस फायरिंग में नागरिक घायल, MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

Rahul Garhwal | Jan 01, 2024, 24:00 IST
Share
गर्भगृह में विराजने वाली रामलला की प्रतिमा फाइनल, मणिपुर में क्रॉस फायरिंग में नागरिक घायल, MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
गर्भगृह में विराजने वाली रामलला की प्रतिमा फाइनल, मणिपुर में क्रॉस फायरिंग में नागरिक घायल, MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजने वाली रामलला की मूर्ति फाइनल हो गई है। मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई।

BHOPAL. अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजने वाली रामलला की प्रतिमा फाइनल हो गई। मणिपुर में क्रॉस फायरिंग में नागरिक घायल हो गए। मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। 31 दिसंबर की बड़ी खबरें...

रामलला की प्रतिमा फाइनल

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का चयन रविवार को कर लिया गया। 29 दिसंबर (शुक्रवार) को हुई बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने 3 प्रतिमाओं पर अपना मत लिखित रूप से महासचिव चंपत राय को दे दिया था। चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। अभी इस प्रतिमा की फोटो जारी नहीं की गई है।

मणिपुर में क्रॉस फायरिंग में नागरिक घायल

मणिपुर के मोरेह में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब विद्रोहियों और सुरक्षा बलों की क्रॉस फायरिंग में कुछ नागरिक घायल हो गए। घायलों का इलाज सुरक्षा बल के जवानों ने किया। इधर रविवार को ही मैतेई और कुकी क्षेत्रों से कौट्रुक और कदंगबल क्षेत्रों में भी क्रॉस फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। शनिवार (30 दिसंबर) रात करीब 11.30 बजे कुकी विद्रोहियों ने कमांडो कॉम्प्लेक्स पर हमला किया था जिसमें चार जवान घायल हो गए। विद्रोहियों ने RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में मोरेह पुलिस कॉम्प्लेक्स के फर्नीचर, दरवाजे और कुछ सामान को नुकसान पहुंचा।

IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट

IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट हो गए हैं। आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है। तीनों BJP IT सेल से जुड़े हैं। कुणाल पांडेय BJP IT सेल वाराणसी का महानगर संयोजक, सक्षम पटेल IT सेल का वाराणसी महानगर सह-संयोजक, जबकि आनंद IT सेल वाराणसी महानगर का कार्य समिति सदस्य है। पुलिस ने रविवार शाम को तीनों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल पंपों पर भीड़

देश में लागू हिट एंड रन कानून का मध्यप्रदेश में भी विरोध हो रहा है। रविवार दोपहर से टैंकर चालक हड़ताल पर चले गए हैं। इसके बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई है। जबलपुर, सागर और छिंदवाड़ा समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। दरअसल, भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। इससे ट्रांसपोटर्स में आक्रोश है।

MP में साल के आखिरी दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फील्ड में प्रशासनिक अफसरों की जमावट शुरू कर दी है। उज्जैन, बैतूल और नर्मदापुरम के कलेक्टर बदलने के साथ इसकी शुरुआत की गई है। 10 IAS के तबादले, CM के गृह जिले के कलेक्टर-निगमायुक्त को हटाया गया। प्रशासनिक लापरवाही के चलते हटाए गए गुना कलेक्टर की जगह नए कलेक्टर की पोस्टिंग की गई है। साथ ही जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को सौंपी है।

Tags:
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ramlala statue final
  • Manipur firing
  • IIT BHU
  • Madhya Pradesh IAS transfer
  • रामलला प्रतिमा फाइनल
  • मणिपुर फायरिंग
  • आईआईटी बीएचयू
  • मध्यप्रदेश IAS ट्रांसफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती