फिल्म Animal से जिस 'अल्फा मेल' की चर्चा शुरू हुई, जानिए उसके बारे में सबकुछ....

Pratibha Rana | Dec 10, 2023, 24:00 IST
Share
फिल्म Animal से जिस  'अल्फा मेल' की चर्चा शुरू हुई, जानिए उसके बारे में सबकुछ....
फिल्म Animal से जिस 'अल्फा मेल' की चर्चा शुरू हुई, जानिए उसके बारे में सबकुछ....

कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले संदीप वागा रेड्डी ने ही 'एनिमल' का भी डायरेक्शन किया ह। रणबीर कपूर इस फिल्म में काफी रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं।

BHOPAL. रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म एनिमल तो धमाल मचा ही रही है, लेकिन इसके साथ एक शब्द भी लाइमलाइट में आ गया है और ये शब्द है 'अल्फा मेल'। ये शब्द गूगल में भी सर्च हो रहा है।

इस तरह चर्चा में आया "अल्फा मेल"

अल्फा मेल, ये वही शब्द है जो इस फिल्म के बाद खासी चर्चाओं में आ गया है। एनिमल में रणबीर कपूर अपने लुक के साथ-साथ अपने कैरेक्टर को लेकर भी चर्चा में है। एक्टर काफी रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि विजय (रणबीर कपूर) अपने पिता के प्यार के लिए तरसता है, लेकिन उसे अपने पिता से ना प्यार मिलता है और ना ही इज्जत और सम्मान। उसकी आधी जिंदगी प्यार के लिए तरसने में ही गुजर जाती है। अपने पिता के प्यार के बिना विजय (रणबीर कपूर) बड़ा हो जाता है। उसकी मुलाकात गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) से होती है। गीतांजलि (रश्मिका) उसे खूब प्यार करती है। बचपन से जिस प्यार के लिए विजय (रणबीर कपूर) तरस रहे थे, वो कमी गीतांजलि (रश्मिका) पूरी कर देती है। इस दौरान फिल्म में एक सीन आता है, जहां विजय (रणबीर कपूर) खुद को 'अल्फा मेल' बताते हैं। बस तब से ये शब्द लाइमलाइट में आ गया है। सोशल मीडिया पर ये शब्द ट्रेंड कर रहा है।

आखिर अल्फा मेल का मतलब क्या है ?

ऐसा व्यक्ति जो हर स्थिति पर कंट्रोल करता है, उसे अल्फा मेल कहते है। वह चाहता है की उसकी परमिशन के बिना कोई कुछ भी ना करें, हर चीज उससे पूछकर ही की जाएं। वहीं कैंब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक 'अल्फा मेल' का अर्थ होता है किसी भी ग्रुप में सबसे सक्सेसफुल और पावरफुल व्यक्ति। एक ऐसा इंसान, जिसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी न हिल सके। फिल्म में भी रणबीर कपूर का ज्यादातर डॉमिनेटिंग रोल दिखाया गया है। एनिमल में रणबीर कपूर के कैरेक्टर में ये सभी गुण बताए गए हैं, जो खुद को अल्फा मेल बताते हैं। रणबीर का कैरेक्टर खुद को दूसरों पर हावी होने वाला बताया गया है। ऐसे में उनके कैरेक्टर को अल्फा मेल कहा जा सकता है।

animal_1700733657172_1700733677391.avif.jpg
animal_1700733657172_1700733677391.avif.jpg

कहां से आया 'अल्फा मेल' शब्द ?

अल्फा मेल शब्द का इस्तेमाल पहली बार 1960 में हुआ था। इससे पहले इस शब्द के बारे में कोई भी नहीं जानता था। एनिमल किंगडम से लिए गए इस शब्द को बाद में इंसानों पर अप्लाई किया गया।

अल्फा के अपोजिट बीटा मेल ....

अल्फा के बारे में तो हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन इसके साथ एक और शब्द की बात हो रही है और ये शब्द है बीटा मेल। बीटा मेल का मतलब होता है, ऐसा व्यक्ति जो पावरफुल ना हो। हालांकि इसके बावजूद उसकी समाज में अच्छी इज्जत होती हो।

animal_aa_1701932610303_1701932652003.webp.jpg
animal_aa_1701932610303_1701932652003.webp.jpg

9वें दिन भी फिल्म ने की धुआंधार कमाई

1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल के शोज हाउसफुल चल रहे हैं। कमाई के मामले में इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन पर 37 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें, फिल्म में एक पिता और बेटे के रिश्ते के बारे में बताया गया है। की कहानी है। फिल्म में रणबीर ने रणविजय सिंह बलबीर का और अनिल कपूर उनके पिता बलबीर सिंह का रोल प्ले कर रहे है। इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वागा रेड्डी ने किया है।

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Film Animal
  • word Alpha Male in discussion
  • meaning of word Alpha Male
  • What is Alpha Male
  • Film Animal Collection
  • फिल्म एनिमल
  • चर्चा में अल्फा मेल शब्द
  • अल्फा मेल शब्द का अर्थ
  • फिल्म एनिमल कलेक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती