Lok Sabha elections की ये हैं सबसे हॉट सीटें,जानिए कब-कहां होगी वोटिंग

Jitendra Shrivastava | Mar 16, 2024, 23:05 IST
Share
THESOOTR
लोकसभा चुनाव में चर्चा होगी हॉट सीटों की।

लोकसभा चुनाव 2024 में कौन अपनी प्राइम सीट खोता है और कौन बचा पाता है ये देखने की बात होगी। जैसे राहुल गांधी की वायनाड, स्मृति ईरानी की अमेठी सीट की चर्चा है। इसके अलावा सबसे बड़ी सीट तो खुद वाराणसी है, जो पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है...

BHOPAL. चुनावी महासमर का शंखनाद हो गया है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार, 16 मार्च को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरा चुनाव 7 चरण में होगा इसकी शुरुआत में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी, जबकि 4 जून को परिणाम आते ही नई सरकार सत्ता पर काबिज होगा। देखिए देश भर की हॉट सीट को एक नजर में...

चुनाव आयोग का सात चरणों का ये है शेड्यूल

चुनाव आयोग के घोषित शेड्यूल के अनुसार 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनाव की तारीखों के बाद कब, किस डेट में कहां वोटिंग होगी, अब इस पर सबकी निगाहें जमी हुई हैं। वहीं उन सीटों पर भी लोगों की नजर है जो उम्मीदवारों के कारण रोचक बन चुकी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

पिछले 4 आम चुनावों की घोषणा कब हुई और कब आया था रिजल्ट, जानिए

अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं... चुनाव आयुक्त ने क्यों कही यह बात

लोकसभा चुनाव में ये बनी हुई हैं Hot Seat

इन बड़ी और Hot Seat पर चुनाव कितनी तारीख को हैं, ये जानना भी बहुत दिलचस्प है, क्योंकि पहला तो सातों चरण के दौरान जब इन सीटों पर चुनाव होंगे तो ये सीटें चर्चा में रहेंगी वहीं इन सीटों पर आए नतीजे दिलचस्प होंगे। कौन अपनी सीट बरकरार रख पाता है और कौन अपनी प्राइम सीट खो देता है ये सारे नाक के सवाल हैं, जैसे पहले के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार और स्मृति ईरानी की जीत बड़ी खबर थी। इसके अलावा सबसे बड़ी सीट तो खुद वाराणसी है, जो कि बीते दो बार से पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जहां लोगों की नजरें टिकी रहेंगी।

वाराणसी में आखिरी चरण में मतदान

वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होगी। यह चुनाव का सातवां और आखिरी चरण होगा। इससे पहले 20 मई को अमेठी में चुनाव होंगे जो कि स्मृति इरानी और कांग्रेस परिवार के लिए अहम है। यह चुनाव का पांचवां चरण होगा। तीसरे चरण में सात मई को मैनपुरी जहां से डिंपल यादव और बदायूं यहां से शिवपाल यादव प्रत्याशी हैं में वोटिंग होगी जो कि सपा के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं वायनाड़ में 19 अप्रैल को सबसे पहले ही वोटिंग हो जाएगी। वायनाड़ राहुल गांधी की सीट है और कांग्रेस नेता के भाग्य का पिटारा पहले ही चरण में ईवीएम में लॉक हो जाएगा।

देखिए किस VIP सीट पर कब होगी वोटिंग...

  • तारीख लोकसभा सीट VIP उम्मीदवार
  • 1 जून 2024 वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी
  • 20 मई 2024 अमेठी स्‍मृति इरानी
  • 19 अप्रैल 2024 वायनाड राहुल गांधी
  • 07 मई 2024 बदायूं शिवपाल यादव
  • 07 मई 2024 मैनपुरी डिंपल यादव
  • 20 मई 2024 लखनऊ राजनाथ सिंह
  • 19 अप्रैल 2024 तिरुवनंतपुरम शशि थरूर
  • 19 अप्रैल 2024 अलप्‍पुझा केसी वेणुगोपाल
  • 19 अप्रैल 2024 छिंदवाड़ा नकुल नाथ
  • 07 मई 2024 विदिशा शिवराज सिंह चौहान
  • 07 मई 2024 गुना ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
  • 26 अप्रैल 2024 राजनांदगांव भूपेश बघेल
  • 26 अप्रैल 2024 गांधी नगर अमित शाह
  • 25 मई 2024 करनाल मनोहर लाल खट्टर
  • 19 अप्रैल 2024 जोरहाट तरुण गोगोई की सीट
  • 07 मई 2024 बारामती शरद पवार का गढ़
  • 20 मई 2024 मुंबई उत्‍तर पीयूष गोयल
  • 19 अप्रैल 2024 नागपुर नितिन गडकरी
  • 26 अप्रैल 2024 जालोर वैभव गहलोत

देश में कब कितनी सीटों पर वोटिंग...

  • लोकसभा चुनाव सात चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे।
  • पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • छठवें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
    नतीजे 4 जून को आएंगे।
Tags:
  • Lok Sabha elections
  • हॉट सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग