भारत के इन प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से सबसे अधिक बार फहराया तिरंगा, जानें किसने बनाया है रिकॉर्ड

क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भारत के कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने 15 से अधिक बार तक तिरंगा फहराया है और कुछ ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्‍हें लाल किले से तिरंगा फहराने का मौका ही नहीं मिला।

author-image
Dolly patil
New Update
TRH
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भारत के कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ कुछ ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्‍हें लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का मौका ही नहीं मिला है। 

आइए आपको बताते हैं, ऐसे प्रधानमंत्रियों के बारे में...

किस PM ने कितनी बार फहराया तिरंगा

सबसे अधिक बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाम है। जानकारी के मुताबिक नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से साल 1964 के बीच 17 बार तिरंगा फहराया।  इसके बाद नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी पीएम रही हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड है।  

पीएम मोदी ने 11वीं बार किया ध्वजारोहण 

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी  ( PM Narendra Modi ) ने इस बार 11वीं बार तिरंगा फहराया। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। 

इसी के साथ अब पीएम मोदी लगातार सबसे अधिक बार ध्वज फहराने वाले दूसरे तीसरे बन गए हैं। पीएम मोदी वर्ष 2014 से लगातार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा रहे हैं।  

इन प्रधानमंत्रियों ने नहीं फहराया तिरंगा

देश के दो प्रधानमंत्रियों गुलजारीलाल नंदा ( कार्यवाहक ) और चंद्रशेखर को लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का अवसर नहीं मिला। इसी तरह प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल को सिर्फ एक बार ही लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने का मौका मिला था, क्योंकि गुजराल ने 21 अप्रैल 1997 को एचडी देवेगौड़ा का स्थान लिया था और 19 मार्च 1998 तक ही वह पद पर रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil

PM Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी किन प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक बार फहराया तिरंगा Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru