Top 10 News : खबरें आपके काम की

Ravi Singh | Nov 28, 2024, 06:15 IST
Share
Top 10 News
Top 10 News

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1- इंडियन ई-रुपी होगा लॉन्‍च: आईआईटी भिलाई में चल रही टेस्टिंग

देश में हो रहे फ्रॉड और और साइबर ठगी के शिकार व चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते लोगों की सालों की कमाई चंद सेकंड में ही गायब कर दी जाती है। या फिर फ्रॉड के माध्‍यम से ठगी कर लूट ली जाती है। अब आरबीआई इसका तोड़ निकाल रहा है। इसके लिए रिजर्व बैंक जल्‍द ही सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्‍च करने वाला है। सीबीडीसी को ई-रुपी नाम दिया गया है। आईआईटी भिलाई में इसकी टेस्टिंग चल रही है।

2. अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा वाली याचिका कोर्ट में मंजूर

राजस्थान के अजमेर में स्थित प्रसिद्ध दरगाह को हिंदू मंदिर घोषित करने वाली याचिका को निचली अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 5 दिसंबर तय की है। बताया जा रहा है कि हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह हिंदू पूजा स्थल है। याचिका पर बुधवार को अजमेर पश्चिम सिविल जज सीनियर डिवीजन मनमोहन चंदेल की अदालत ने सुनवाई की।

3. काम के बोझ के मारे, हम देश के जस्टिस बेचारे

जजों की कमी और अन्य कारणों से लोगों को न्याय मिलने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि वर्ष 2002 में अखिल भारतीय न्यायाधीश संगठन बनाम भारत सरकार के मामले में आदेश जारी किया गया था कि वर्ष 2005 तक ट्रायल कोर्ट में जजों की संख्या प्रति 10 लाख लोगों पर 50 होनी चाहिए। लेकिन इस आदेश के 22 साल बाद भी वर्ष 2024 में यह अनुपात प्रति 10 लाख आबादी पर 25 जजों तक भी नहीं पहुंच पाया है। इसका नतीजा यह है कि देश के सुप्रीम और हाई कोर्ट के अलावा जिला अदालतों में काम का बोझ काफी बढ़ रहा है और वहां लोगों को न्याय मिलने में इतनी देरी होती है कि ज्यादातर मामलों में जब न्याय मिलता भी है तो कई बार उसका मतलब ही खत्म होता नजर आता है। मध्य प्रदेश राज्य में स्थिति काफी गंभीर है। वहां हाई कोर्ट में जजों की गंभीर कमी के कारण लाखों मामले लंबित हैं।

4. भारतवंशी जय भट्टाचार्य को ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलकाता में जन्मे भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य ( Jay Bhattacharya) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के निदेशक के रूप में नामित किया है। इस पद के लिए चुने जाने वाले डॉ. भट्टाचार्य पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। ट्रंप ने इस कदम को अमेरिका के चिकित्सा और स्वास्थ्य अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

5. सरकार ने इन विभागों में भर्ती के लिए दी मंजूरी

विष्णुदेव साय सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में 96 पद, विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 और न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती को दी मंजूरी।

6. धनुष ने नयनतारा और विग्‍नेश के ख‍िलाफ हाई कोर्ट में दर्ज किया केस

नयनतारा और धनुष के बीच कॉपीराइट उल्लंघन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीखी जुबानी जंग के बीच अब धनुष की टीम ने एक्ट्रेस और उनकी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में सिविल केस दायर किया है। 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की फिल्म कंपनी ने नयनतारा और उनके फिल्ममेकर पति विग्नेश शिवन के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है, जिस पर हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस से जवाब भी मांगा है।

7. 27% OBC आरक्षण पर सही स्थिति, अभी लागू नहीं, 100% रिजल्ट पर रोक नहीं

साल 2019 से 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई चल रही है। इसी के चलते हजारों पद और लाखों युवाओं की नौकरी भंवर में अटकी हुई है। सरकार ने भी इसका हल निकालने की जगह कोर्ट-कोर्ट करना ज्यादा बेहतर समझा। इस लड़ाई ने युवाओं को भी दो वर्ग में बांट दिया है। ओबीसी वर्ग अब 27 फीसदी आरक्षण से भर्ती चाहता है तो वहीं अनारक्षित वर्ग 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ ही रिजल्ट चाहता है।

8. एकनाथ शिंदे का ऐलान, मुझे बीजेपी का सीएम मंजूर

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी को फोन किया और उनसे कहा कि वे अपने मन में कोई संकोच न रखें।। सीएम पद पर अपना दावा छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी का मुख्यमंत्री स्वीकार है। वे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि महायुति महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी।

9. कूनो में हाल में जन्में दोनों चीता शावक मृत मिले

कुनो नेशनल पार्क की निर्वा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया, लेकिन उसके दो शावकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि शावक मृत पैदा हुए या जन्म के बाद ही उनकी मौत हो गई। कुनो प्रबंधन के अनुसार, मौके पर कोई अन्य जीवित शावक नहीं मिला है।

10. जसप्रीत बुमराह के सिर पर नंबर 1 का ताज

करिश्माई भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है। अब वह बुधवार को जारी नई आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय स्टार ने दो पायदान की छलांग लगाकर दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को हटाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • News
  • हिंदी न्यूज
  • top news
  • नेशनल हिंदी न्यूज
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी 50, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजे 12 नाम, राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

By Manya Jain

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी 50, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजे 12 नाम, राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार
राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद, 12 गांवों में दो महीने बढ़ीं पाबंदियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद, 12 गांवों में दो महीने बढ़ीं पाबंदियां
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज और सियासत में हलचल, अदालतों के फैसलों ने भी खींचा ध्यान

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज और सियासत में हलचल, अदालतों के फैसलों ने भी खींचा ध्यान
राजस्थान के 5 दिग्गज पैरा खिलाड़ियों का सरकार को अल्टीमेटम, 10 दिन में समाधान नहीं तो लौटाएंगे पदक

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के 5 दिग्गज पैरा खिलाड़ियों का सरकार को अल्टीमेटम, 10 दिन में समाधान नहीं तो लौटाएंगे पदक
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा मोड़, CBI ने भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

By Manya Jain

ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा मोड़, CBI ने भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, 40 विला-कॉटेज की खरीदी से जुड़ा है मामला

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, 40 विला-कॉटेज की खरीदी से जुड़ा है मामला
राजस्थान में सरकारी डॉक्टर बनने की राह मुश्किल, 600 पदों पर 18 हजार 700 दावेदार; एक पद के लिए 31 में मुकाबला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सरकारी डॉक्टर बनने की राह मुश्किल, 600 पदों पर 18 हजार 700 दावेदार; एक पद के लिए 31 में मुकाबला