टाइम मैगजीन की टॉप 100 AI लिस्ट में भारतीयों का जलवा, देखें लिस्ट

Manya Jain | Aug 30, 2026, 22:51 IST
Share
time100 ai 2026 list indians।innovaters
time100 ai 2026 list indians।innovaters

टाइम मैगजीन ने 2026 की टॉप-100 एआई प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 10 भारतीयों ने जगह बनाई है। यह लिस्ट लीडर्स, इनोवेटर्स, थिंकर्स और शेपर्स श्रेणियों में बंटी है।

दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की दुनिया में 2026 में सबसे बड़ा प्रभाव डालने वाले 100 दिग्गजों की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में 10 प्रभावशाली भारतीयों ने भी अपनी जगह बनाई है। ये भारतीय बड़ी टेक कंपनियों का नेतृत्व करने के साथ-साथ व्यापार, मेडिकल, कानूनी व्यवस्था और आम लोगों के लिए आसान भाषा में एआई टूल्स बनाकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस लिस्ट को चार श्रेणियों लीडर्स, इनोवेटर्स, थिंकर्स और शेपर्स में बांटा गया है, जिसमें एलन मस्क और सैम ऑल्टमेन जैसी शख्सियतें भी शामिल हैं।

लीडर्स श्रेणी में कौन-कौन शामिल

लीडर्स श्रेणी में आईबीएम के सीईओ और चेयरमैन अरविंद कृष्णा को जगह मिली है। वे एआई को कारोबार और बिजनेस सिस्टम में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इसी श्रेणी में अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक अरविंद रमन भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने उन्हें एआई की सुरक्षा से जुड़े मानक तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनोवेटर्स श्रेणी में पांच भारतीय

इनोवेटर्स श्रेणी में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के चेयरमैन और सीईओ संजय मेहरोत्रा शामिल हैं, जो एआई के लिए जरूरी हार्डवेयर और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

सर्वम एआई के सह-संस्थापक विवेक राघवन भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से एआई टूल्स विकसित कर रहे हैं। वहीं अदालत एआई के सह-संस्थापक और सीईओ उत्कर्ष सक्सेना भारतीय न्याय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एआई टूल्स बना रहे हैं।

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी कैलटेक में कंप्यूटिंग की प्रोफेसर अनिमा आनंदकुमार एआई के जरिए वैज्ञानिक मॉडलिंग के नए तरीकों पर काम कर रही हैं। बाइसियान हेल्थ की संस्थापिका और सीईओ सुचि सारिया एआई की मदद से बीमारियों की शुरुआती पहचान के नए तरीके विकसित कर रही हैं।

शेपर्स और थिंकर्स श्रेणी में भी भारतीय

शेपर्स श्रेणी में एनकोड के सह-कार्यकारी निदेशक सनी गांधी शामिल हैं, जो एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। टेक जस्टिस लॉ प्रोजेक्ट की कार्यकारी निदेशक मिताली जैन भी इसी श्रेणी में शामिल हैं, जो एआई के क्षेत्र में कानूनी जवाबदेही और जिम्मेदार एआई गवर्नेंस पर काम कर रही हैं।

थिंकर्स श्रेणी में कॉग्नीजेंट के सीईओ रवि कुमार एस. को जगह मिली है, जो कॉर्पोरेट जगत में वैश्विक स्तर पर एआई तकनीक अपनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

ड्रोन, एआई और स्मार्ट गांव से बदलेगा एमपी, तैयार हुआ 2047 का रोडमैप

छलावा नहीं, रियल रेवोल्यूशन... हर भारतीय छात्र को मिले अपना एआई ट्यूटर

एआई युग में लोकतंत्र के लिए मानवीय विवेक क्यों जरूरी है..?

ग्वालियर में खुला देश का पहला AI स्पोर्ट्स सेंटर,खिलाड़ियों की कमजोरी बताएगा एआई

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
  • एआई
  • एलन मस्क
  • टेक्नोलॉजी
  • भारतीय
  • टाइम मैगजीन
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम

By Amresh Kushwaha

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Sharma

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल

By Ramanand Tiwari

पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?

By Ramanand Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार

By Sumit Kumar

OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार