AC चलाने पर भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, अगर अपनाएंगे ये खास टिप्स

Aparajita Priyadarshini | May 24, 2024, 12:46 IST
Share
BILLS
BILLS

गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली बिल ज्यादा आता है, लेकिन कुछ तरीके अपनाने से बिल को कम किया जा सकता है। आप भी अपने में AC के बिल से परेशान हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर लीजिए। फिर आप भी बिजली बिल में बचत कर पाएंगे।

भीषण गर्मी लोगों पर सितम बरसा रही है। चिलचिलाती धूप, लू और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में AC का इस्तेमाल एक आम बात हो गई है लेकिन आप भी अपने AC के बिल से परेशान हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर लीजिए। फिर आप भी बिजली बिल में बचत कर पाएंगे।

AC का ऐसे करें यूज

अगर आप एसी का टेंपरेचर एकदम लो पर सेट कर देते हैं तो यह तरीका सही नहीं है क्योंकि इससे बिजली की खपत बहुत अधिक होती है। नॉर्मल टेंपरेचर पर आप एसी को रूम ठंडा करने दे और इससे आप बिजली के बिल को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा आप एसी का टाइमर सोने से पहले भी सेट कर सकते हैं, ऐसा करने से 1-2 घंटे के बाद खुद ही आपका एसी बंद हो जाएगा और एसी आराम से रूम को भी ठंडा कर देगा।

AC की सर्विसिंग सही समय पर करवाएं

नियमित सर्विसिंग से आपका एसी सही परफार्मेंस देगा। इससे एसी में होने वाली प्रॉब्लम भी सामने आ जाती है और आप जल्दी उसे सही भी करवा पाते हैं। यह एसी में बाद में होने वाली बढ़ी परेशानी होने से भी रोकता है। एसी की सही समय पर सर्विसिंग होना बहुत जरूरी है क्योंकि नियमित सर्विसिंग धूल और गंदगी को हटाकर एसी की हवा की क्वालिटी में सुधार करने में मददगार साबित होता है।

AC के आटो मोड पर करें यूज

आपको बता दें कि आप जैसे ही अपने एसी को आटो मोड पर सेट करते हैं तो इससे एसी के ड्राई मोड, कूल मोड और हीट मोड भी ऑन हो जाते हैं और ऐसे में एसी का आटो मोड टेम्प्रेचर के अनुसार अपने आप स्पीड और कूलिंग को मैनेज करता है। यह मोड रूम के तापमान की लगातार निगरानी करता है और उसी के अनुसार एसी की सेटिंग करता है। सिर्फ यही नहीं, एसी का आटो मोड ही यह भी सेट करता है कि कब एसी का फैन चलेगा, कब कंप्रेसर ऑन रहेगा कब बंद रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन क्यों बना पर्यटकों की पहली पसंद

सोलर पैनल का करें यूज

अगर आप चाहते हैं कि बिजली बिल कम आए तो आप अपने घर पर सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने पूरे घर की बिजली को कम कर सकते हैं। आप बिजली चली जाने पर भा घर में लाइट और फैन का यूज कर पाएंगे। सिर्फ यही नहीं, सोलर पैनल लगवाने के लिए कई राज्यों की सरकारें सब्सिडी भी देती हैं।

5 STAR इलेक्ट्रिक डिवाइसेस को यूज करें

5 स्टार इलेक्ट्रिक डिवाइसेस का यूज कर सकते हैं क्योंकि इनसे बिजली की खपत कम होती है। आपको बता दें कि अन्य डिवाइसेस की तुलना में 5 स्टार बीईई रेटिंग प्रोडक्ट से बिजली का खर्च कम होता है।

ये भी पढ़ें...

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Electricity bill hike
  • ELECTRICITY BILL REDUCE
  • BIJLI BILL KAISE KUM KAREIN
  • बिजली बिल में बचत
  • AC के बिल से परेशान
  • AC की सर्विसिंग
  • AC के आटो मोड
  • 5 STAR इलेक्ट्रिक डिवाइसेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा