16 राज्यों की झाकियां, 13 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट, 90 मिनट तक चलेगी परेड, जानिए इस बार रिपब्लिक डे पर क्या खास
Pratibha Rana | Jan 26, 2024, 12:36 IST
16 राज्यों की झाकियां, 13 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट, 90 मिनट तक चलेगी परेड, जानिए इस बार रिपब्लिक डे पर क्या खास
राष्ट्रपति दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
BHOPAL. आज 26 जनवरी 2024 के दिन देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जय हिंद!
![Screenshot 2024-01-26 084805.png]()
गणतंत्र दिवस 2024 की परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। ये परेड 90 मिनट तक चलेगी। इस दौरान 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ परेड की शुरुआत करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है। परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से ज्यादा महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी।
परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी। पहली बार सभी महिलाओं की त्रिसेवा टुकड़ी भी मार्च करते हुए दिखाई देगी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियों में भी महिलाकर्मी शामिल होंगी। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे। भारतीय वायु सेना के विमान के साथ, एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू जेट फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे। महिला मार्चिंग टुकड़ियां परेड का प्रमुख हिस्सा होंगी, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्रीय मंत्रालयों की अधिकांश झांकियां देश समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता और प्रगति का प्रदर्शन करेंगी।
परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की कुल 16 झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेंगी। इसमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल है।
इतिहास में पहली बार देश के 75वें रिपब्लिक परेड में पति-पत्नी का जोड़ा शामिल होगा। ये कपल 26 जनवरी, 2024 को अलग-अलग रेजिमेंटों के हिस्से के रूप में एक साथ कार्तव्य पथ पर मार्च करने जा रहा है। मेजर जेरी ब्लेज और कैप्टन सुप्रीता सी टी आज गणतंत्र दिवस परेड में दो अलग-अलग टुकड़ियों के सदस्यों के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाले पहले कपल बनने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक कैप्टन सुप्रीता कर्नाटक के मैसूर से हैं। उन्होंने जेएसएस लॉ कॉलेज से कानून में ग्रेजुएट किया है। जबकि मेजर ब्लेज वेलिंग्टन, तमिलनाडु से हैं। वह जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से ग्रेजुएट है। फिलहाल वह दिल्ली में रहते हैं। वे अलग-अलग रेजिमेंट से हैं और अभ्यास सत्र में अलग-अलग हिस्सा लेते हैं। दोनों की शादी जून 2023 में हुई है और वह दिल्ली में रह रहे है। वहीं कैप्टन सुप्रीता सीटी का कहना है कि वह और उनके पति अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं। परेड में शामिल होने की वजह से उन दोनों को दिल्ली में इन दो महीनों के लिए एक साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। उनका कहना है कि ये सिर्फ एक संयोग है कि उन्हें इस मौके पर एक साथ मार्च करने का अवसर मिला है।
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने स्पेशल Doodle तैयार किया है। इस डूडल में तीन अलग-अलग स्क्रीन्स पर परेड को दिखाया गया है। इसमें एक काले और सफेद टेलीविजन सेट से लेकर एक रंगीन टीवी और एक मोबाइल फोन तक दिख रहा है।
![WhatsApp Image 2024-01-26 at 8.42.23 AM (1).jpeg]()
पहला गणतंत्र दिवस समारोह 1950 में इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में आयोजित किया गया था। 1951 से औपचारिक परेड राजपथ पर हो रही है। अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित राज्यों के अलावा कई विभाग और मंत्रालय हर साल रंगीन झांकी के माध्यम से अन्य विषयों के साथ संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करते हैं।
Screenshot 2024-01-26 084805.png
90 मिनट चलेगी परेड
परेड की शुरुआत कुछ इस तरह
इन राज्यों की झांकियां आएंगी नजर
जोड़ा कर्तव्य पथ पर करेगा मार्च
गणतंत्र दिवस के दिन गूगल ने तैयार किया डूडल
WhatsApp Image 2024-01-26 at 8.42.23 AM (1).jpeg
1950 से हो रही गणतंत्र दिवस परेड
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA