MP के 15 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, CG-राजस्थान में खिलेगी धूप या छाएंगे बादल, जानिए

author-image
Pratibha Rana
New Update
MP के 15 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, CG-राजस्थान में खिलेगी धूप या छाएंगे बादल, जानिए

BHOPAL/RAIPUR/JAIPUR. मप्र में मौसम बदल गया है। प्रदेश के मौसम में काफी ज्यादा उतार- चढ़ाव देखा जा रहा है। प्रदेश में हांड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश में बारिश और कोहरे का अलर्ट घोषित किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने तो कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जनवरी के आखिरी 3 दिन भी कुछ इलाकों में कोहरा और कोल्ड डे भी हो सकता है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ कि तो यहां पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई जिसकी वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। आज भी कहीं- कहीं पर बारिश होने की संभावना है

मध्य प्रदेश के 15 शहर कोहरे की चपेट में

मध्य प्रदेश में आज 24 जनवरी, 2024 को मौसम आंशिक रूप से बादलदार रहने की संभावना है। आसमान में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हवा में नमी की मात्रा मध्यम रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम इस प्रकार रहने की संभावना है:

  • भोपाल- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर- अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

यहां बारिश और खराब मौसम की चेतावनी

  • यहां बारिश- अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • यहां शीतलहर- छतरपुर, टीकमगढ़ और रतलाम जिलों में शीतल दिन की चेतावनी है। ॉग्वालियर और दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन की चेतावनी है। शिवपरी और दतिया जिलों में शीत लहर की चेतावनी है।
  • यहां मध्यम से घना कोहरा- रीवा, ग्वालियर और चम्बल संभागों के जिलों में, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना।

राजस्थान का मौसम

आसमान में हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम इस प्रकार रहने की संभावना है:

  • जयपुर- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
  • उदयपुर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

छत्तीसगढ़ में भी महसूस होगी गलन

प्रदेश में एक तरफ उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। नमी लाने वाला सिस्टम अगले एक-दो दिनों में खत्म हो जाएगा। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में शुष्क हवा का प्रभाव बढ़ेगा। हल्के बादल रहेंगे। वहीं दो-तीन दिनों बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने और हल्की बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम इस प्रकार रहने की संभावना है:

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस।
  • बिलासपुर-अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस।
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस।
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस।
MP-CG weather report मौसम रिपोर्ट राजस्थान में ओले का अलर्ट मौसम न्यूज MP Tempertaure rajasthan weather news एमपी तापमान MP weather आज का मौसम एमपी मौसम Aaj Ka Mousam मौसम पूर्वानुमान MP-CG Weather forecast Chhattisgarh Weather News cold in MP MP weather news