/sootr/media/post_banners/2f8b14d36171fd764fddebc11e4db4b2a4ee0be5ec3d64370c3c0ff547ad2872.jpg)
BHOPAL/RAIPUR/JAIPUR. मध्य प्रदेश के 19 जिलों में अभी भी कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ जिलों में अब धूप निकल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छतरपुर, ग्वालियर, दतिया,पन्ना दमोह और सागर हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। जबकि सीधी, रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी गुना, अशोकनगर, और शिवपुरी जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। वहीं छतरपुर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर और दतिया जिलों में घने से अतिघना कोहरा रहेगा। छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना है।
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
मध्य प्रदेश में आज, 18 जनवरी 2024 से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
- अधिकतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12 डिग्री सेल्सियस
आज कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने ग्वालियर, बुंदेलखंड, महाकौशल समेत 19 जिलों में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में वेदर के हाल
राजस्थान में आज, 18 जनवरी 2024, से बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। करौली, सीकर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू और दौसा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
- अधिकतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 8 डिग्री सेल्सियस
छत्तीसगढ़ में बारिश की उम्मीद
छत्तीसगढ़ में आज, 18 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग, रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
- अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस