नेशनल हाईवे पर टोल की नई व्यवस्था: अब सफर की दूरी के आधार पर कटेगा टोल टैक्स
Dolly patil | Sept 17, 2024, 10:23 IST
नई व्यवस्था देश के 9 रूट्स पर दिसंबर से लागू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये एक पायलट प्रोजेक्ट होगा। हालांकि अभी तक टोल गेट पार करते ही पूरे स्ट्रैच के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।
नई व्यवस्था देश के 9 रूट्स पर दिसंबर से लागू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये एक पायलट प्रोजेक्ट होगा। हालांकि अभी तक टोल गेट पार करते ही पूरे स्ट्रैच के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।
देश के राष्ट्रीय राजमार्गों (national highways) पर टोल की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके मुताबिक उपभोक्ता नेशनल हाईवेज पर जितनी दूरी तक का सफर करेंगे, उतना ही उन्हें टोल टैक्स चुकाना होगा। इसके लिए राजमार्गों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जा रहे हैं जो दूरी की निगरानी करेंगे।
नई व्यवस्था देश के 9 रूट्स पर दिसंबर से लागू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये एक पायलट प्रोजेक्ट होगा। हालांकि अभी तक टोल गेट पार करते ही पूरे स्ट्रैच के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। लेकिन नई व्यवस्था जीपीएस टोल सिस्टम (GPS Toll System) से अलग होने वाली है और इसमें किस वाहन ने नेशनल हाईवेज पर कितनी दूरी तय की है उसी हिसाब से टोल कटेगा।
बता दें कि इस व्यवस्था में वाहन में जीपीएस की जरूरत नहीं होगी जो वाहन जीपीएस सिस्टम से जुड़े होंगे, उन्हें पहले 20 किमी की दूरी के लिए टोल टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन इसके बाद दूरी के हिसाब से ही टोल लगेगा। वहीं नई व्यवस्था में जिन वाहनों में जीपीएस नहीं है, उनके लिए कैमरे की निगरानी में दूरी के हिसाब से टोल चार्ज किया जाएगा।
इस व्यवस्था के मुताबिक फास्ट टैग से पूरा पैसा काट लिया जाएगा। इसे बाद में बचा हुआ पैसा वापस होगा। यानी कि नई व्यवस्था में जैसे ही एक टोल से दूसरे टोल के बीच जितने किलोमीटर पर वाहन राजमार्ग से हटेंगे, वह कैमरे में दर्ज हो जाएगा और दूसरे टोल के लिए दी गई राशि में से बाकी किलोमीटर का पैसा माइनस होकर फास्टैग अकाउंट (fastag account) में 24 घंटे में वापस आ जाएगा।
जानकारी के मुताबिक यह नई व्यवस्था बिहार, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों से गुजरने वाली एनएच के कुछ खंडों पर लागू की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगी और टोल संग्रहण में पारदर्शिता लाएगी।
कब से होगा शुरू
20 किमी के लिए टोल नहीं
बाद में पैसा मिलेगा वापस
कहां- कहां लागू होगी व्यवस्था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari