Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | May 05, 2026, 21:50 IST
Share
top news (22)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, कतर के एयरस्पेस से अमेरिकी विमान लापता, सिग्नल भी गायब; उत्तर भारत में तूफान और बारिश से 24 घंटे में 31 की मौत, अलर्ट। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

अमेरिकी विमान कतर के एयरस्पेस से लापता, इमरजेंसी सिग्नल के बाद गायब

खबरें काम की | top news:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान कतर के ऊपर उड़ते समय इमरजेंसी सिग्नल भेजने के बाद रडार से गायब हो गया। यह विमान UAE के अल धफरा एयर बेस से उड़ान भर चुका था और फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था। इमरजेंसी सिग्नल के बाद विमान का पता नहीं चला।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल, इमरजेंसी गेट से निकाले गए

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को एक पावर बैंक ब्लास्ट हो गया, जिससे 5 यात्री घायल हो गए। यह हादसा फ्लाइट के एयरपोर्ट पर खड़ा होने के दौरान हुआ। घटना के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट और पुलिस ने जांच शुरू की।

उत्तर भारत में तूफान और बारिश, 24 घंटे में 31 मौतें, कई इलाकों में नुकसान

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। यूपी, बिहार, और दिल्ली में आंधी और तेज बारिश से 31 लोगों की जान चली गई। यूपी में आंधी से 8 मौतें, बिहार में बिजली गिरने से 23 मौतें, और हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े गए।

जालंधर BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, एक घायल, 1 किलोमीटर दूर तक सुनी आवाज

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास एक स्कूटी में विस्फोट हुआ, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाके की आवाज 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्कूटी एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान: PIL अब बन गई है पब्लिसिटी और पॉलिटिकल इंटरेस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) अब प्राइवेट और पॉलिटिकल इंटरेस्ट के लिए इस्तेमाल हो रही है। यह टिप्पणी केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की गई। कोर्ट ने इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के PIL पर सवाल उठाते हुए इसे गलत इस्तेमाल बताया।

पुंछ में मुगल रोड हादसा: 4 लापता, सर्च ऑपरेशन में 2 शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर एक वाहन के नाले में गिरने से चार लोग लापता हो गए। सर्च ऑपरेशन में दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी दो लापता लोगों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर खाई होने के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाकिस्तान ने 50 साल बाद शराब एक्सपोर्ट शुरू किया, कर्ज का दबाव

पाकिस्तान ने 50 साल बाद शराब का एक्सपोर्ट फिर से शुरू किया है। कर्ज के दबाव में देश की एकमात्र कंपनी मरी ब्रूअरी ने ब्रिटेन, जापान और पुर्तगाल जैसे देशों को बीयर और अन्य अल्कोहलिक ड्रिंक्स भेजनी शुरू की हैं। 2025 में सरकार ने एक्सपोर्ट की अनुमति दी थी।

ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हम हारे नहीं, हराया गया: चुनाव आयोग-भाजपा ने मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता में मंगलवार को ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल को सिरे से नकार दिया। ममता ने कहा कि मैं नहीं हारी हूं, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रम्प बोले- 8-9 साल और राष्ट्रपति रहूंगा, मजाक नहीं कर रहा!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर से अपनी राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई। व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा कि वे 8-9 साल और पद पर रहेंगे। जब लोग हंसे तो उन्होंने कहा कि वह मजाक नहीं कर रहे। ट्रम्प ने अपनी उम्र पर भी मजाक करते हुए कहा कि वे बुजुर्ग नहीं हैं।

आर्सेलर मित्तल समेत 6 उद्योगपति लगाएंगे बस्तर में प्लांट, अडानी ने मांगी सरगुजा में जमीन, जिंदल को चाहिए रायगढ़

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य जो कहलाता तो छोटा और पिछड़ा राज्य है लेकिन यहां खनिज का भंडार भरा पड़ा है। छत्तीसगढ़ उद्योगपतियों की पहली पसंद बन गया है। यहां पर पॉवर है, कोयला है और लोहा समेत कई खनिज संपदा है। बड़े उद्योगपतियों के यहां पर कई प्लांट हैं लेकिन फिर भी उनमें नए उद्योग खोलने की होड़ मची हुई है। आदिवासियों के विरोध के बाद भी उद्योगपति छत्तीसगढ़ खोदने पर आमादा हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंडिगो फ्लाइट
  • ममता बनर्जी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • बारिश
  • top news
  • खबरें काम की
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती