Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 06, 2026, 21:13 IST
Share
top news  (87)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, हिरासत में मौत का मामला: नौ पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा; ईरान ने ट्रंप की चेतावनी का उड़ाया मजाक, होर्मुज की खो गई चाबी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम का मजाक उड़ाया, होर्मुज की चाबियां खो गई

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर वह होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता, तो बड़ा हमला करेंगे। ईरान ने इस धमकी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने चाबियां खो दी हैं। इस विवाद के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित कर रहा है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP स्थापना दिवस: मोदी बोले, पार्टी हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

BJP आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। पीएम मोदी ने पार्टी की सफलता पर बात करते हुए कहा कि भाजपा हर चुनौती का ईमानदारी से सामना करती है। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, और मध्य प्रदेश में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया।

23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में दो दशक बाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब सभी आरोपियों पर एक ही अपराध में शामिल होने के आरोप हों, तो किसी एक आरोपी के साथ अलग या पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, बाप-बेटे की हिरासत में मौत का मामला

तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। यह फैसला अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग के तहत लिया गया। 2020 में बाप-बेटे की हिरासत में हुई मौत ने पूरे राज्य को हिला दिया। दोषियों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन से 1500 टूरिस्ट फंसे, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सिक्किम के मंगन जिले में बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 1500 टूरिस्ट फंसे हैं, जबकि केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी जारी है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली-NCR तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कनाडा में खालिस्तानियों ने मंदिर के बाहर भारत विरोधी नारे लगवाए, 100 डॉलर में जुटाई भीड़

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने त्रिवेणी मंदिर के बाहर भारत और हिंदू विरोधी नारे लगाए, जिससे शहर में दो घंटे तक तनाव बना रहा। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि प्रदर्शन के लिए खालिस्तान समर्थकों को 100-100 डॉलर दिए गए थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

अवैध बांग्लादेशी रोकने सांप-मगरमच्छ करेंगे बॉर्डर पर रखवाली, BSF कर रहा सर्वे

BSF ने बांग्लादेश सीमा पर सांप और मगरमच्छ की तैनाती की संभावना तलाशने को कहा है। यह निर्देश 26 मार्च को BSF मुख्यालय ने सभी फील्ड यूनिट को भेजा। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। नदी वाले इलाकों में बाड़ लगाना मुश्किल है, इसलिए यह विकल्प सोचा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राज्यसभा में 19 नए सदस्य शपथ लें, शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे

राज्यसभा में सोमवार को 19 नए और दोबारा चुने गए सदस्य शपथ लेने पहुंचे। इनमें शरद पवार व्हीलचेयर पर थे, वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत अन्य सदस्यों ने शपथ ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को शपथ लेंगे। शपथ समारोह में सीपी राधाकृष्णन मौजूद थे।

प्रियंका गांधी का आरोप, BJP और LDF के बीच सीक्रेट डील, मोदी पर निशाना

प्रियंका गांधी ने केरल में BJP और LDF के बीच सीक्रेट डील का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सबरीमाला मंदिर चोरी पर चुप रहे क्योंकि यह डील का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को पाकिस्तान का लिखा गीत गाने वाला बताया। राजनीतिक आरोपों की जंग तेज हुई।

केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाले में खुद पैरवी करने की पेशकश, जस्टिस से हटने की मांग

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से खुद को इस केस से हटने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि वे खुद दलीलें देंगे। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

ब्रह्मोस प्रोजेक्ट के रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन

ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे NPO माशिनोस्ट्रोएनिया के CEO और चीफ डिजाइनर थे। लियोनोव ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सहित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • दिल्ली शराब घोटाला
  • तमिलनाडु
  • top news
  • बर्फबारी
  • खबरें काम की
  • अवैध बांग्लादेशी
  • फांसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती