Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Dec 12, 2025, 22:03 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, केंद्रीय कैबिनेट में फैसला : 2027 में होगी डिजिटल जनगणना; जस्टिस जीआर स्वामीनाथन को दिया 56 पूर्व जस्टिस ने समर्थन। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला : 2027 में होगी डिजिटल जनगणना, जाति की डिटेल देना जरूरी नहीं

खबरें काम की | top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। 12 दिसंबर, शुक्रवार को लिए गए इन फैसलों में पहली डिजिटल जनगणना, कोल सेतु परियोजना और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वृद्धि शामिल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मौसम पूर्वानुमान (13 दिसंबर): एमपी में 10 से नीचे रहेगा पारा, उत्तर में कोहरा, दक्षिण में शीतलहर करेगी परेशान

NATIONAL WEATHER. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 दिसंबर 2025 का मौसम पूर्वानुमान ( Weather Forecast) जारी कर दिया है। इस दिन भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत में सर्दी का असर बढ़ेगा। वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जस्टिस जीआर स्वामीनाथन: 56 पूर्व जस्टिस ने महाभियोग प्रस्ताव को बताया न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश

NEW DELHI. मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 56 पूर्व न्यायाधीशों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी किया। बयान में इसे न्यायपालिका को धमकाने का प्रयास बताया। इसमें कहा गया कि इससे लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को खतरा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पुतिन की मीटिंग में घुसे पाकिस्तानी पीएम, 40 मिनट इंतजार के बाद हुआ हंगामा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसने की कोशिश की। पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के बीच मीटिंग चल रही थी, लेकिन शहबाज को 40 मिनट इंतजार कराने के बाद वे सीधे मीटिंग रूम में घुस गए। 10 मिनट बाद बाहर आए, और पुतिन ने पत्रकारों को देखकर आंख मारी। यह घटना रशिया टुडे द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।



ट्रंप का नया ग्रुप: भारत, रूस और चीन के साथ C5 बनाने की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत, रूस, चीन और जापान के साथ मिलकर एक नया ग्रुप "C5" बनाने पर विचार किया है। यह ग्रुप G7 देशों की जगह ले सकता है। हालांकि इस पहल के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अमेरिकी वेबसाइट पोलिटिको के मुताबिक यह विचार नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी के ड्राफ्ट में मौजूद था। C5 के बारे में और जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।



एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: सरकार और किसानों के बीच वार्ता सफल, रिव्यू होने तक बंद रहेगा निर्माण कार्य

Hanumangarh: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध लंबे समय से चल रहा था। यह विरोध 10 दिसंबर को और उग्र हो गया, जब किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद कई राजनेता किसानों के समर्थन में सामने आए। इस बीच शुक्रवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल, बीजेपी नेताओं और प्रशासन के बीच वार्ता सफल रहने की जानकारी आ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: दरभा डिवीजन के 10 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख का था इनाम

Bastar. छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के लिए चलाए जा रहे 'पूना मारगेम' अभियान के तहत, दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।


इन माओवादियों पर राज्य सरकार और केंद्र की ओर से 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारतीय जलक्षेत्र में घुसी पाकिस्तानी नाव, 11 मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने किया गिरफ्तार

इंडियन कोस्ट गार्ड ने कच्छ के अरब सागर में गुरुवार रात एक पाकिस्तानी नाव ‘अलवली’ को पकड़ा, जिसमें 11 मछुआरे सवार थे। यह नाव भारतीय जलक्षेत्र में घुस आई थी। पेट्रोलिंग के दौरान नाव को पकड़ा गया और सभी मछुआरों को जखौ पोर्ट लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये मछुआरे मछली पकड़ने के उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में घुसे थे, हालांकि संदिग्ध सामान की जांच जारी है।



चैटGPT के कहने पर अमेरिकी व्यक्ति ने मां को मारा, फिर आत्महत्या की; उकसाने का मामला दर्ज

अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में एक व्यक्ति ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद महिला के परिवार ने ओपनएआई (चैटGPT बनाने वाली कंपनी) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि चैटGPT के नए वर्जन GPT-4o ने व्यक्ति के मानसिक भ्रम को बढ़ावा दिया, जिससे उसने मां को मार डाला। यह पहला मामला है, जिसमें AI चैटबॉट को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिम्मेदार ठहराया गया है।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मौसम पूर्वानुमान
  • केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग
  • top news
  • खबरें काम की
  • डिजिटल जनगणना