Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 13, 2026, 21:29 IST
Share
top news  (66)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट, बोला- हमारे पुराने संबंध; PM मोदी बोले- कांग्रेस ने लगातार झूठ बोला, कृषि संकट को बढ़ाया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान ने भारत को दिया सुरक्षित होर्मुज रास्ता, ओमान में दो भारतीयों की मौत

खबरें काम की | top news: इजराइल ईरान युद्ध: भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भारत को होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच दोस्ती का गहरा संबंध है। वहीं, ओमान में ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई, जिससे एक नया संकट सामने आया है।

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने लगातार झूठ बोला, कृषि संकट को बढ़ाया

प्रधानमंत्री मोदी ने असम दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर असम के लोगों से लगातार झूठ बोलने और कृषि संकट को बढ़ाने का आरोप लगाया। पीएम ने चाय किसानों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

अमेरिका का एच-1बी वीजा प्रक्रिया में बदलाव, वेतन के आधार पर चयन

अमेरिका ने एच-1बी वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब चयन रैंडम लॉटरी के बजाय सैलरी के आधार पर होगा। 1 अप्रैल 2026 से नया फॉर्म I-129 लागू होगा, जिससे अनुभवी और उच्च वेतन वाले प्रोफेशनल्स को ज्यादा मौके मिलेंगे। वीजा आवेदकों को चार वेतन स्तरों में बांटा जाएगा।

एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने भी बढ़ाई टिकटों की कीमत, जेट फ्यूल की वजह से महंगे होंगे टिकट

इंडिगो एयरलाइन ने 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹425 से ₹2300 तक फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। यह कदम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उठाया गया है।

LPG पर संसद में विपक्ष का हंगामा, वित्त मंत्री बोलीं- संकट में साथ खड़े हो

संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने LPG संकट को लेकर हंगामा किया और 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार मुश्किल समय में तैयार है और विपक्ष को साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान TMC ने चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव दिया।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, विधायकों को रिजॉर्ट भेजा

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर है, जिससे उसने ओडिशा और हरियाणा में विधायकों को रिजॉर्ट में भेजने का फैसला किया है। ओडिशा के 8 विधायक बेंगलुरु भेजे गए, वहीं हरियाणा में विधायकों को लंच पर बुलाकर हिमाचल प्रदेश भेजा गया।

पंजाब में सिलेंडर उठाकर भागे लोग, भोपाल में लंबी कतारें

देशभर में LPG सिलेंडर की कमी के कारण लोग गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े हैं। पंजाब में लोग सिलेंडर उठाकर भागते नजर आए, जबकि केरल में रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। सिलेंडर की कालाबाजारी और पैनिक बुकिंग की वजह से सरकार ने अफवाहों का दोष बताया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला! एक व्यक्ति-एक पद नियम से खत्म होगी दो कुर्सियों की राजनीति

देशभर में बार काउंसिल चुनावों को लेकर बड़ा कानूनी और प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिनियम और नियमों में संशोधन करते हुए एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकाने निशाना

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया, यह जवाब पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमलों का था। हमले में इस्लामाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। पाकिस्तान में 15 नागरिक घायल हुए हैं।

मेंस्ट्रुअल लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कानून बना तो महिलाओं को नौकरी मिलना हो सकता है मुश्किल

देशभर में महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश (Menstrual Leave) को अनिवार्य करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद खास रुख अपनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर एक व्यापक नीति बनाने पर विचार करे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महंगाई की मार: फरवरी में क्यों बढ़ी खुदरा महंगाई, इस बार कहां पड़ रहा ज्यादा असर

भारत में महंगाई एक बार फिर से बढ़ने लगी है। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस यानी NSO ने नए आंकड़े जारी किए हैं। इनके अनुसार फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.2% पर पहुंच गई है। जनवरी में यह दर 2.7% के निचले स्तर पर दर्ज की गई थी। केवल एक महीने में महंगाई में 47 बेसिस पॉइंट की बढ़त हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में 11 अफसरों ने कर दिया 13 लोगों को मालामाल, नहर प्रोजेक्ट में बिना बात के बांट दिए 24 करोड़

बिलासपुर की अरपा भैंसाझार नहर परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस नहर से 25 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इस नहर बनाने में जल संसाधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों के साथ मिलकर बेखौफ होकर मुआवजा बांटने में खुलेआम भ्रष्टाचार किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम मोदी
  • संसद
  • महंगाई
  • एच-1बी वीजा
  • top news
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती