Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 18, 2026, 21:44 IST
Share
top news  (97)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट्स की गोलीबारी; महिलाओं का हक छीनने वालों को देश माफ नहीं करेगा: PM मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट्स की गोलीबारी, बिना चेतावनी के शुरू किया हमला

top news | खबरें काम की:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर शनिवार दोपहर ईरानी गनबोट्स ने बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी की। इनमें एक तेल टैंकर भी शामिल था। घटना के बाद दोनों जहाज होर्मुज पार किए बिना लौट गए। भारत ने इस हमले पर ईरान से विरोध जताया और राजदूत को तलब किया।

PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर मांगी माफी, बोले-देश महिलाओं का हक छीनने वालों को माफ नहीं करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक देख रहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को विपक्ष ने रोक दिया है। पीएम ने कहा कि यह बिल किसी से कुछ छीनने का बिल नहीं था। महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दोहरी नागरिकता विवाद: राहुल गांधी FIR मामले में हाईकोर्ट जज ने खुद बदला अपना आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक अहम फैसले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ FIR दर्ज करने का अपना ही आदेश बदल दिया। दोहरी नागरिकता (Dual Citizenship) से जुड़े इस मामले में जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने माना कि बिना नोटिस आदेश देना उचित नहीं था। अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी के घर तक महिला सांसदों का मार्च, पुतला जलाया; प्रियंका ने की सरकार की साजिश की आलोचना

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक न पारित होने को लेकर एनडीए नेता और महिला सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। महिला सांसदों के साथ सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के घर तक मार्च किया और पुतला जलाया। प्रियंका गांधी ने इसे सरकार की सत्ता में बने रहने की साजिश बताया।

बांदा बना एशिया का सबसे गर्म शहर, पारा 45.4°C तक पहुंचा; लू के चलते 10 राज्यों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को तापमान 45.4°C तक पहुंचकर एशिया में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में लू का अलर्ट जारी है। 50 शहरों में गर्मी का कहर।

महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध गिरफ्तार; खिलौने में बम लगाकर राम मंदिर और संसद पर हमला करने की साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से IED और संबंधित सामान बरामद हुआ। इनका इरादा राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों पर हमला करने का था, और इनमें से दो ने खिलौने में बम फिट करने की तैयारी की थी।

ईरान ने ब्रिटेन के टैंकर पर किया हमला, होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, ट्रंप की नाकाबंदी के खिलाफ जवाब

ईरान अमेरिका जंग: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की गनबोटों ने ओमान के पास एक ब्रिटिश टैंकर पर गोलीबारी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोयला घोटाले में बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की संपत्ति अटैच, जमीन-जायदाद की बिक्री पर भी रोक

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। निलंबित IAS समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वेदांता ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 पहुंची, 13 मजदूर अब भी जिंदगी और मौत के बीच

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे ने अब और भयावह रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटों में तीन और गंभीर रूप से घायल मजदूरों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। यह हादसा 14 अप्रैल को सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के कारण हुआ था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • हाईकोर्ट
  • महिला आरक्षण बिल
  • top news
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि