Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2026, 21:45 IST
Share
top news (13)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान का अमेरिका से शांति वार्ता के लिए तीन-चरण का प्रस्ताव; ईरानी विदेश मंत्री की पुतिन से मुलाकात, रूस का खुला समर्थन। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान ने अमेरिका से शांति वार्ता के लिए तीन-चरणीय प्रस्ताव पेश किया

खबरें काम की | top news:ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए एक तीन-चरणीय प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच वार्ता के बिना नतीजे के खत्म होने के बाद आया है। ईरान ने युद्ध समाप्ति और सैन्य कार्रवाई रोकने की गारंटी की मांग की है।

नेतन्याहू को हटाने एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री, ‘टुगेदर’ पार्टी का गठन

इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। दोनों नेता अपनी नई पार्टी ‘टुगेदर’ का गठन कर नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट हुए हैं, और बेनेट को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया है।

आखिरी रैली में मोदी का ऐलान: बंगाल में कमल खिलेगा, टीएमसी का 'गिरोह राज' खत्म होगा

पीएम मोदी ने 27 अप्रैल 2026 को बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी और वे 4 मई को परिणाम आने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में लौटेंगे। टीएमसी पर 'सिंडिकेट राज' और राजनीतिक हिंसा के आरोप लगाते हुए मोदी ने युवाओं को रोजगार और मतुआ समुदाय को नागरिकता का भरोसा दिलाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरानी विदेश मंत्री की पुतिन से मुलाकात, रूस का खुला समर्थन

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जिसमें पुतिन ने ईरान की आजादी के लिए संघर्ष को सराहा। यह मुलाकात तब हुई जब ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता गतिरोध में फंसी हुई है, और ईरान रूस से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: 15 साल लिव-इन में रहने के बाद यौन उत्पीड़न का आरोप क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में 15 साल तक एक साथ रहने के बाद यौन उत्पीड़न के आरोप को खारिज कर दिया। कोर्ट ने महिला से यह सवाल किया कि जब रिश्ता आपसी सहमति से बना हो, तो उसमें अपराध का सवाल कहां उठता है? कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर दोनों ने 15 साल साथ रहकर एक बच्चा भी पैदा किया, तो अब यह आरोप क्यों लगाया जा रहा है? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओले, देशभर में हीटवेव जारी

देशभर में भयंकर गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान 46°C से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि बीकानेर और गंगानगर में ओले और बारिश ने राहत दी। बिहार और ओडिशा में हीटस्ट्रोक से मौतें भी हो रही हैं, जबकि उत्तराखंड में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमले में सांसद और उनके ड्राइवर घायल हुए। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने हमला किया, जबकि पुलिस ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। TMC ने इसे अमित शाह की धमकी का परिणाम बताया।

केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता पर फिर आरोप लगाए, शराब घोटाले में हाईकोर्ट न जाने की घोषणा

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वीडियो जारी कर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के मामले में हाईकोर्ट में न खुद पेश होंगे, न किसी को उनकी तरफ से दलीलें रखने देंगे, क्योंकि जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म हो गई है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम मोदी
  • अरविंद केजरीवाल
  • व्लादिमीर पुतिन
  • top news
  • जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा
  • नेतन्याहू
  • खबरें काम की
  • शांति वार्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती