Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Mar 28, 2026, 21:06 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, रूस ने 4 महीने तक पेट्रोल निर्यात पर लगाई रोक; पूर्व पीएम केपी ओली की गिरफ्तारी के विरोध में नेपाल में प्रदर्शन। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

रूस ने 4 महीने तक पेट्रोल निर्यात पर रोक लगाई, चीन और तुर्किये पर पड़ेगा बड़ा असर

रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक लगाने का ऐलान किया है, ताकि घरेलू सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने यह कदम मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान युद्ध की वजह से बढ़ी तेल बाजार अस्थिरता को देखते हुए उठाया। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर चीन, तुर्किये और ब्राजील जैसे देशों पर पड़ेगा, जबकि भारत पर इसका कम प्रभाव होगा, क्योंकि वह पेट्रोल नहीं, कच्चा तेल आयात करता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, मालेरकोटला से दो पाकिस्तानी आतंकियों की गिरफ्तारी

पंजाब में एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम करते हुए मालेरकोटला से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आतंकवादी 15 साल पहले पाकिस्तान से भारत आए थे। पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इन आतंकियों को पकड़ा। यह गिरफ्तारी स्थानीय नशा तस्कर से पूछताछ के बाद हुई, जो नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हिरासत में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर में वांछित आतंकियों से मेल खाती है।

पूर्व पीएम केपी ओली की गिरफ्तारी के विरोध में नेपाल में उबाल, सड़कों पर उतरे समर्थक

नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सीपीएन-यूएमएल के दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और अपने पार्टी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उच्च-स्तरीय जांच आयोग की रिपोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया, जो पिछले साल के भ्रष्टाचार-विरोधी प्रदर्शनों से संबंधित थी। ओली को भक्तपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया, यह गिरफ्तारी एक गैर-इरादतन हत्या के मामले में हुई है।

ईरान के बीच ट्रम्प का बड़ा बयान: अगला नंबर क्यूबा का, सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला बयान दिया। मियामी में एक बिजनेस समिट के दौरान उन्होंने कहा कि अब क्यूबा उनका अगला लक्ष्य है। हालांकि, उन्होंने क्यूबा के खिलाफ अपने अगले कदम का खुलासा नहीं किया, लेकिन इशारा किया कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे सैन्य ताकत का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को मजबूती से तैयार किया है, और कभी-कभी इसका इस्तेमाल जरूरी होता है।

इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में हवा में ही टेक्निकल फॉल्ट आ गई। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के बीच रनवे संख्या 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की गजब की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आर्थिक संकट में पाकिस्तान को IMF का बड़ा तोहफा, 1.2 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर

पाकिस्तान के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,200 करोड़ रुपये) का कर्ज मंजूर किया है। यह कर्ज पाकिस्तान को IMF की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) और रेजिलियंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) के तहत मिल रहा है। इस समझौते के बाद पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी। IMF के साथ यह तीसरी और दूसरी समीक्षा सफलता से पूरी हुई है।

राजस्थान की पार्टियों का चंदा हिसाब, भाजपा को 87 करोड़, कांग्रेस को केवल 25 करोड़

राजस्थान में राजनीतिक दलों को मिले चंदे का हिसाब-किताब सामने आ गया है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में प्रदेश में राजनीतिक दलों को कुल 112.97 करोड़ रुपये के चंदे के रूप में मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे ज्यादा चंदा प्राप्त किया है। पार्टी को चंदे के रूप में कुल 87.51 करोड़ रुपये मिले, जबकि कांग्रेस को केवल 25 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। यानी भाजपा को कांग्रेस से साढ़े तीन गुना ज्यादा फंड मिला। बाकी दलों की तो स्थिति ये रही कि आम आदमी पार्टी (आप) को महज 39 लाख और सीपीएम को मात्र 7 लाख रुपये ही हाथ लगे। इस प्रकार भाजपा को कुल चंदे का 77.46 प्रतिशत हिस्सा मिला, वहीं कांग्रेस को 22.12 प्रतिशत। बाकी दलों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत की मदद से श्रीलंका संकट से बाहर निकाला: 38,000 मीट्रिक टन तेल के साथ खुशी से झूमे सांसद डी सिल्वा

भारत ने एक बार फिर श्रीलंका की मदद की है, जब पड़ोसी देश को ऊर्जा संकट से जूझते हुए पेट्रोल और डीजल की बेहद जरूरत थी। भारत द्वारा भेजे गए 38,000 मीट्रिक टन तेल से श्रीलंका को राहत मिली है। इस पर श्रीलंकाई सांसद हर्षा डी सिल्वा ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा संकट के समय मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वे लोग भी भारत और श्रीलंका के रिश्तों की अहमियत समझेंगे, जो हमेशा विरोध करते रहे हैं।

पत्रकरों से बोले डोनाल्ड ट्रंप- सेक्स पर भी पूछ सकते हैं सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald trump ) हमेशा अपनी शैली और बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट समिट के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने सेक्स के बारे में भी सवाल करने की बात की। उनका यह बयान पूरी पत्रकार परिषद में गूंज उठा। जब उन्होंने कहा कि वह सवालों से नहीं बचते, तो सभागार में हंसी का माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर हाईकोर्ट के जज पहुंचे भोजशाला, 53 मिनट तक किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने भोजशाला का दौरा किया। यह दौरा 2 अप्रैल को होने वाली सुनवाई से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला के साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जज ने भोजशाला परिसर का 53 मिनट तक निरीक्षण किया। साथ ही वहां के विभिन्न हिस्सों, स्तंभों, शिलालेखों और संरचनाओं का बारीकी से मुआयना किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में नहीं होगी कमी, सप्लाई को लेकर सीएम साय ने की हाईलेवल मीटिंग

पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की सप्लाई और जमाखोरी को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। पीएम के साथ बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को लेकर निर्देश दिए गए।

साथ ही जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। सीएम ने सीएम हाउस में सभी आला अधिकारियों के साथ कमिश्नरों और कलेक्टरों को भी साफ कहा कि लोगों को किसी भी तरह एलपीजी की कमी नहीं आनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बेंगलुरु में प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा, सस्पेंड

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र को क्लास में आतंकी कह दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। 24 मार्च को हुई इस घटना में प्रोफेसर ने गुस्से में आकर विशेष समुदाय के छात्र को गाली दी और उसे आतंकी कहकर अपमानित किया। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है, वहीं यूनिवर्सिटी ने अन्य छात्रों को भी सस्पेंड करने की बात कही है।

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

top news: आज (28 मार्च) पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन किया। ये एयरपोर्ट करीब 11 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। यह दिल्ली-NCR का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। यहां से न केवल लोग उड़ान भरेंगे, बल्कि किसानों का अनाज भी सीधे ग्लोबल मार्किट तक पहुंचेगा। ये पूरी तरह इको-फ्रेंडली और नेट-जीरो एमिशन वाला हाई-टेक एयरपोर्ट है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका-ईरान संघर्ष में पाकिस्तान की मध्यस्थता, तुर्की की बड़ी कुर्बानी और गल्फ देशों की अहम बैठक

खबरें काम की: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष में नया मोड़ आता दिख रहा है, जहां पाकिस्तान शांति वार्ता के बहाने अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पहले तुर्की में होने वाली हाई-प्रोफाइल बैठक अब इस्लामाबाद में आयोजित होगी, जहां सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री मिलेंगे। इस बैठक से मिडल ईस्ट में युद्ध की दिशा तय हो सकती है। हालांकि, ईरान ने पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकरा दिया, फिर भी पाकिस्तान खुद को एक प्रमुख 'खलीफा' साबित करने में जुटा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका
  • रूस
  • ईरान
  • top news
  • जेवर एयरपोर्ट
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती