Top News: खबरें काम की... होर्मुज से जहाज गुजरे तो देनी होगी फीस

Jitendra Shrivastava | Jul 05, 2026, 21:03 IST
Share
top news (68)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज से जहाज गुजरे तो देनी होगी फीस; पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन : PM मोदी ने जताया शोक। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान का बड़ा फैसला: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज गुजरे तो चुकानी होगी कीमत

top news | खबरें काम की:ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों से नई सर्विस फीस वसूलेगा। यह जानकारी सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है। अमेरिका पहले ही इस प्रस्ताव का विरोध कर चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रम्प की धमकी से बढ़ा तनाव, ईरान ने कहा- न सम्मान, न सभ्यता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानी नेतृत्व पर हमले वाले बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रम्प के दावे पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सभ्यता और सम्मान का पाठ पढ़ाया। इसी बीच तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी।

पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन : पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने आज रविवार तड़के करीब 3:15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन, पहलगाम हमले की हिट लिस्ट वाला आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में करीब तीन घंटे चली मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। इनमें जाकिर अहमद गनी भी शामिल था, जिसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी मोस्ट वांटेड सूची में था। खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया।

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण विज्ञापनों पर सख्ती, Meta को 7 दिन का नोटिस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। साथ ही ऐसे सभी विज्ञापनों और संबंधित कंटेंट को तुरंत ब्लॉक व हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मामला एक जांच रिपोर्ट के बाद सामने आया है।

किताब विवाद में आठ अफसर सस्पेंड, आतंकी मकबूल भट को बताया था महान

किताब में जम्मू-कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताया गया है। प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ (JKLF – Jammu Kashmir Liberation Front) के संस्थापक मकबूल भट को शहीद लिखा गया है। इसके अलावा सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर शाह और मीरवाइज उमर फारूक जैसे अलगाववादी नेताओं को प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चीन-रूस की नई सैन्य चाल, भारत से 2500 किमी दूर बढ़ा रणनीतिक दबाव

चीन और रूस अगले सप्ताह संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश से करीब 2500 किमी दूर होने वाला यह सैन्य अभ्यास समुद्र और हवा में दोनों देशों की ताकत दिखाएगा। इसे भारत के साथ जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के लिए भी रणनीतिक संदेश माना जा रहा है।

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में 3 और गिरफ्तारी, 10 तक पहुंची संख्या

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में SIT ने उत्तर प्रदेश से 3 और आरोपियों को पकड़ा है। तीनों आगरा की निजी प्रिंटिंग कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि छपाई के दौरान पेपर सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला गया। अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मोहन भागवत बोले- होसबाले के बयान से सहमत, हिंदू संयम रखें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदे के मामले पर वे संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत हैं। यह बयान नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PoK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 40 हजार लोगों के विरोध में मची अफरा-तफरी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आरोप लगा है। JAAC के मुताबिक, रैली में करीब 40 हजार लोग शामिल थे और फायरिंग में कई लोग घायल हुए। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • मोहन भागवत
  • जम्मू-कश्मीर
  • इंस्टाग्राम
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी
  • तीजन बाई का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि