Top News: खबरें काम की... भारत-स्विटजरलैंड में 5 बड़ी डील, नौकरी से रक्षा तक बढ़ेगा सहयोग; इंडिगो की उड़ानें महंगी
रूसी लैब में रहस्यमयी बीमारी से कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन
रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में 28 वर्षीय महिला कर्मचारी की रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लैब में काम करते समय जीवित जैविक नमूनों वाली टेस्ट ट्यूब टूट गई थी। घटना के बाद संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP के 8 नए चेहरे, पुरी-वर्मा को टिकट नहीं
यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठ नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सूची में दो महिलाओं को भी जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा समेत कई मौजूदा सांसदों को दोबारा मौका नहीं मिला। राज्यपाल आनंदीबेन? नहीं, गंगवार की बेटी को भी टिकट दिया गया है।
भारत-स्विटजरलैंड में 5 बड़ी डील, नौकरी से रक्षा तक बढ़ेगा सहयोग
भारत और स्विटजरलैंड ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और निवेश समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें युवा पेशेवरों और कुशल कामगारों के आदान-प्रदान का रास्ता भी खुल सकता है।
SIR फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने SIR से जुड़े फैसलों और Form-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट ने Form-6 में किसी संशोधन को मंजूरी नहीं दी। अदालत ने यह भी साफ किया कि बिना सहमति लिए गए फैसले पाए गए तो उन्हें वापस लिया जा सकता है।
इंडिगो की उड़ानें महंगी, टिकट पर ₹10 हजार तक अतिरिक्त चार्ज
इंडिगो ने यात्रियों के लिए हवाई सफर महंगा कर दिया है। 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से घरेलू उड़ानों पर ₹1300 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹10 हजार तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगेगा। एयरलाइन ने बढ़ते जेट फ्यूल के दाम को इसकी वजह बताया है।
28 हजार फीट नीचे आई लंदन-शिकागो फ्लाइट, फिर वापस लौटी
ब्रिटिश एयरवेज की BA295 फ्लाइट आयरलैंड के ऊपर अचानक करीब 28 हजार फीट नीचे आ गई। पायलट ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया, जिसके बाद शिकागो जा रहे विमान का रास्ता बदलकर उसे लंदन वापस भेज दिया गया। घटना की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है।
सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, अब संख्या बढ़कर होगी 37
सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब शीर्ष अदालत में जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ के बाद सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 37 हो जाएगी।
जावेद अख्तर ने मुस्लिम पर दिया बड़ा बयान, ओवेसी और आरफा खानम शेरवानी का नाम लेकर क्या बोले नास्तिक गीतकार
गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी, आरफा खानम शेरवानी और मोहम्मद जुबैर का नाम लिया। नास्तिक जावेद अख्तर के मुताबिक अपने समुदाय की कमियों पर बोलने वाले कम हैं। यह बात उन्होंने खुलकर कही। रविवार को उनका 81वां जन्मदिन भी था और शबाना आजमी ने उनके संघर्ष के दिन याद किए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की तीसरी फेज का मतदान 6 नवंबर को निर्धारित है, जो धनतेरस के साथ मेल खाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए निर्णय लेने का प्रयास कर रहा है। आयोग जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष न्यायालय में करीब 9500 पन्नों का छठा पूरक अभियोग पत्र पेश किया। जांच एजेंसी ने इस चालान में पूर्व विधायक, मौजूदा विधायक, आईएएस अधिकारी, निलंबित अधिकारियों के परिजनों और कारोबारियों समेत कुल 12 आरोपियों की भूमिका का उल्लेख किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...