Top News: खबरें काम की... पंजाब बार्डर पर BSF ने ढेर किए घुसपैठिए, एशियन गेम्स में इंडिया पुरुष हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास
Sandeep Kumar | Oct 03, 2026, 21:43 IST
Top News: खबरें काम की... पंजाब बार्डर पर BSF ने ढेर किए घुसपैठिए और एशियन गेम्स में इंडिया पुरुष हॉकी टीम ने भी इतिहास रच दिया है।
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... पंजाब बार्डर पर BSF ने ढेर किए घुसपैठिए, एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड, बिहार में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, यूपी की 15 नदियां उफान पर। अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..। मध्य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान
Asian Games 2026 : महिलाओं के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 3 अक्टूबर का दिन यादगार रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे एक दिन पहले महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। पूरी खबर पढ़ें...
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर बरसाईं ईंटें, टूटे खिड़कियों के शीशे; भीतर थे पुजारी और श्रद्धालु
SIR विरोध में जंतर-मंतर पर दूसरे दिन झड़प, 150 हिरासत में; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
सीमा पर चेतावनी के बाद चली गोली, दो की मौत; पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
रियाद में अरामको परिसर के पास आग और धुएं का गुबार, सना पर जवाबी हमला
आंदोलन अब दिखेंगे एक डिजिटल नक्शे पर, राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म
बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
बालाघाट के आदिवासी इलाकों में अब करीब 400 करोड़ रुपए के विकास काम किए जाएंगे। बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद सरकार ने यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर फोकस बढ़ाया है। पांच ब्लॉक में सड़क, पानी, हेल्थ सेंटर और छोटे बांध से जुड़े करीब 1,500 काम कराने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें...
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। बघेल का आरोप है कि कथित वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार सिर्फ एक माध्यम हैं। उन्होंने दावा किया कि इसका राजनीतिक फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें...
राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान , 4 चरणों में मतदान; 1.69 लाख पदों पर चुने जाएंगे प्रतिनिधि
राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का चुनावी बिगुल बज गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों में चुनाव कराए जाएंगे। करीब 4.03 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे और पूरी चुनावी प्रक्रिया के जरिए करीब 1.69 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें...
बिहार में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, यूपी की 15 नदियां उफान पर; MP से मानसून विदा
प्रार्थना के लिए निकले थे तीर्थयात्री, रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर; केन्या में 13 की मौत
CG Top News : अजय चंद्राकर के बयान से मचा बवाल, मुंगेली गैंगरेप, रायपुर अपहरण और शिक्षक भर्ती विवाद तक, पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
बालाघाट में बच्चों की मौत क्यों? भोपाल अधिवेशन में पोषण संकट और खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
By Sanjay Dhiman
Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान
By Ashish Bhardwaj
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
By VINAY VERMA
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश
By Mukesh Sharma