Asian Games 2026: महिलाओं के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

Sumit Kumar | Updated:
Share
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता।
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 3 अक्टूबर का दिन यादगार रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे एक दिन पहले महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया

फाइनल (India vs Malaysia Hockey Final) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा। पहले क्वार्टर में मुकाबला कड़ा रहा और स्कोर 1-1 था। इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 57वें मिनट में गोल किए। जुगराज सिंह ने 23वें मिनट में गोल दागा। हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में बढ़त मजबूत की। शिलानंद लाकड़ा ने 54वें मिनट में गोल किया।

मलेशिया की ओर से शेलो सिल्वेरियस ने 14वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

LA 2028 का टिकट भी मिला

गोल्ड मेडल के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में पुरुष हॉकी का गोल्ड मेडल डिफेंड किया है।

मुकाबले में भारत को 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले। मलेशिया को सिर्फ तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत के पास 54 प्रतिशत बॉल पजेशन रहा।

एशियन गेम्स 2026: मेडल टेबल में भारत चौथे स्थान पर

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन1678982338
2जापान829090262
3साउथ कोरिया374367147
4भारत21273785
5उज्बेकिस्तान21252470
6ईरान18181551
7थाईलैंड18132152
8कजाकिस्तान1224
4682
9हांगकांग, चीन11192454
10बहरीन110506
22

महिला टीम ने एक दिन पहले जीता गोल्ड

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2 अक्टूबर को चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। महिला टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया।

महिला टीम ने भी इस जीत के साथ लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट हासिल किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 1982 में एशियन गेम्स गोल्ड जीता था।

क्रिकेट में भी भारतीय टीम ने मचाया धमाल

हॉकी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी आज गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सका।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।

एक दिन में पांच गोल्ड

शनिवार को भारत ने पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पुरुष हॉकी और क्रिकेट के अलावा आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी एक-एक गोल्ड मिला। भारत अब 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
Tags:
  • malaysia
  • india
  • एशियन गेम्स
  • एशियन गेम्स 2026
  • पुरुष हॉकी टीम
  • महिला हॉकी टीम
  • Asian Games 2026
  • Indian Men’s Hockey Team
  • Indian hockey team
  • gold medal
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

By Umeshwari Baghel

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

By Aman Vaishnav

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता

By Arohi Raj

मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी

By Aman Vaishnav

भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी