Top News: खबरें काम की... चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में; फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का फिजिक्स नोबेल

Jitendra Shrivastava | Published:
Top News: खबरें काम की
Top News covers ECI Protest, Physics Nobel and Hormuz Attack, along with CBI raids, weather alerts, women’s cricket and major updates from India and states.
Top News: खबरें काम की: नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... ECI के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल और प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में; फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का फिजिक्स नोबेल, न्यूट्रिनो खोज पर सम्मान। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में

चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग को लेकर मंगलवार, 06 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन देर रात तक चला। संसद से मार्च निकालने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब रात 8 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल; भारत ने जताई चिंता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास पनामा ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमटी ऑन पीस पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इसमें 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं। ओमान की मदद से घायलों को खासाब में भर्ती कराया गया। भारत ने हमले की निंदा करते हुए क्षेत्र में ऐसी घटनाएं तुरंत रोकने की अपील की है।



फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का फिजिक्स नोबेल, न्यूट्रिनो खोज पर सम्मान

बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें अंतरिक्ष से आने वाले उच्च ऊर्जा न्यूट्रिनो का पता लगाने की तकनीक विकसित करने और आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी की अवधारणा के लिए सम्मानित किया गया। इस शोध ने ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की नई राह खोली।



पंजाब CM कैंप ऑफिस पर CBI रेड, 8 ठिकानों पर जांच तेज

पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी ठेकों में कथित भ्रष्टाचार का मामला तेज हो गया है। CBI ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस समेत 8 ठिकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एजेंसी ने OSD समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है।



आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख, कारगिल से जुड़ा रहा सफर

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की कमान संभालेंगे। वे 29वें एयर चीफ मार्शल होंगे और उनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा। कारगिल युद्ध में सक्रिय भूमिका निभा चुके दीक्षित करीब 20 प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव रखते हैं।



यूपी में ओले, बिहार में बाढ़; MP समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। यूपी के तीन जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जबकि लखनऊ में बाढ़ का पानी मंदिरों तक पहुंच गया। बिहार में करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।



भारतीय पायलट कैप्टन स्मित के सम्मान में अमेरिकी संसद ने पास किया प्रस्ताव

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को अमेरिकी संसद में सम्मान मिला है। प्रतिनिधि सभा ने 30 सितंबर की फ्लाईदुबई उड़ान में हुए हमले के दौरान उनके साहस की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया। घटना में घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान और यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई।



हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना को मिली टीम की कमान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। BCCI बैठक के बाद यह फैसला सामने आया। अब स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान होंगी। हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता था।



नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लौह अयस्क खदान में खड़ी तीन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल की है। यहां पुष्प स्टील लिमिटेड की खदान में काम करने वाली तीन मशीनें सुबह जली हुई मिलीं।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



किसान परिवार से निकले IAS तुकाराम मुंढे की दुनिया में चर्चा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया रॉक स्टार

राजस्थान सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना का ऐलान किया था। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य दिव्यांगों की उच्च शिक्षा और कौशल विकास करना था। तीन साल में विश्वविद्यालय के लिए 3.57 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं लेकिन एडमीशन नहीं हुआ है। जमीन क्षेत्र आरक्षित किया गया है, लेकिन अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में EOW के पूरक चालान ने एक ही परिवार से जुड़े तीन चेहरों की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, निलंबित IAS रानू साहू, उनके पति IAS जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू के भाई पीयूष कुमार साहू से जुड़े मामले में लेवी वसूली, नकद लेन-देन और संपत्तियों में निवेश की अलग-अलग कड़ियां सामने आई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • Top News
  • खबरें काम की
  • देश-दुनिया की खबरें
  • चुनाव आयोग प्रदर्शन
  • फिजिक्स नोबेल
  • होर्मुज हमला
  • पंजाब CBI रेड
  • वायुसेना प्रमुख
  • Physics Nobel
  • Hormuz Attack