Rahul Gandhi detained: आकाशवाणी भवन के बाहर हंगामा, राहुल-प्रियंका समेत कई विपक्षी सांसद हिरासत में
Sumit Kumar | Updated:
दिल्ली के आकाशवाणी भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन किया गया, जबकि कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग को लेकर मंगलवार, 06 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन देर रात तक चला। संसद से मार्च निकालने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब रात 8 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया।
संसद से चुनाव आयोग तक निकाला था मार्च
मार्च में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, आरजेडी, एनसीपी (एसपी), शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने की मांग कर रहे थे।
आकाशवाणी भवन के पास रोका गया मार्च
कुछ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस ने कई सांसदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग बसों में बैठाया।
राहुल गांधी ने बैरिकेड पार किया
नेताओं की मांग थी कि उन्हें चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मिलने दिया जाए। उनका आरोप था कि निर्वाचित सांसदों को चुनाव आयोग (election Commission) से मिलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
राहुल बोले- चुनाव आयुक्तों से मिलकर रहेंगे
रात करीब 8 बजे हिरासत में लिए गए
अखिलेश से अभिषेक बनर्जी तक कई नेता प्रदर्शन में
खरगे ने भी चुनाव आयोग पर साधा निशाना
कार्ति चिदंबरम ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
SIR भी बना प्रदर्शन का बड़ा मुद्दा
विपक्षी दलों की मांग है कि चुनाव आयोग उनके सवालों का जवाब दे और सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करे। मंगलवार का प्रदर्शन इसी मांग को लेकर संसद से शुरू हुआ और कई घंटे बाद नेताओं की हिरासत के साथ खत्म हुआ।
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad