Train Route Change : मालगाड़ी ट्रैक से उतरी, ट्रेनों का रूट बदला, ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल
Jitendra Shrivastava | Sept 19, 2024, 18:51 IST
thesootr
उत्तर मध्य रेलवे रूट पर बुधवार, 18 सितंबर की देर रात आगरा मंडल के मथुरा-पलवल के वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच, मालगाड़ी ट्रैक से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया। इससे कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है...
उत्तर मध्य रेलवे रूट पर बुधवार,18 सितंबर की देर रात आगरा मंडल के मथुरा-पलवल के वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच, मालगाड़ी ट्रैक से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस कारण यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए पश्चिम मध्य रेल भोपाल मण्डल ने कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है।
दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लरशाह खंड पर स्थित वंगरल-काजीपेट-हसनपर्ती रोड स्टेशनों के बीच प्री–नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते भोपाल और इटारसी से गुजरने वाली, गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर–महबूबनगर स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर और 5 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 29 सितम्बर और 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड में रेल यातायात बाधित रहने के परिणामस्वरूप शाने भोपाल एवं एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गाया था जिसे अब अपने निर्धारित मार्ग से चलाया जा रहा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
इन ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तित...
-
19 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22182 निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।
-
19 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12122 निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।
-
19 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12156 निजामुद्दीन-रानी कमलापति शाने भोपाल एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए रानी कमलापति पहुंचेगी।
गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल ट्रेन निरस्त
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 29 सितम्बर और 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
एमपी संपर्कक्रांति और शाने भोपाल निर्धारित रूट से चलेगी
ये ट्रेन अपने निर्धारित रूट से चलेगी...
-
19 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12156 निजामुद्दीन-रानी कमलापति शाने भोपाल एक्सप्रेस अब अपने प्रॉपर रूट से चलेगी ।
-
19 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12122 निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस अब अपने प्रॉपर रूट से चलेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari